NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
रायगढ़

ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से चोरी की बैटरियां बरामद

lochan Gupta
Last updated: February 20, 2026 11:59 pm
By lochan Gupta February 20, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। खड़ी ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनके कब्जे से चोरी की बैटरी जब्त कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश कुमार झा पिता स्व. सुभाषचंद्र झा, 39 वर्ष, निवासी कृष्णा नगर कोरबा ने 17 फरवरी को घरघोड़ा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि विगत दो नंबर 2025 की रात करीब 11 से 12 बजे के मध्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके ट्रेलर वाहन में लगे 02 नग बैटरी, नोजल, पंप एवं अन्य सामान जिसकी कुल कीमत लगभग 45,000 रुपये को जामपाली खदान के सामने मेन रोड किनारे से चोरी कर लिया गया। जिससे घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था, इस दौरान 19 फरवरी को मुखबीर की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस टीम ने आरोपी संतोष यादव पिता कैलाश यादव 26 वर्ष, निवासी मंगलूडीपा रायगढ़ को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, जिसने अपने साथी लक्ष्मीनारायण यादव के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। साथ ही आरोपियों चोरी की बैटरियों को ग्राम टेरम मेन रोड के पास झाडिय़ों में छिपाकर रखना बताया गया। इससे पुलिस ने आरोपी संतोष यादव के कब्जे से एक पुरानी इस्तेमालशुदा बैटरी तथा आरोपी लक्ष्मीनारायण यादव पिता कुरसो यादव 34 वर्ष, निवासी लुडेग थाना पत्थलगांव जिला जशपुर के कब्जे से एक पुरानी बैटरी, कुल कीमती 5,000 रुपये बरामद की है। साथ ही आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने के कारण प्रकरण में धारा 3(5) भारतीय न्याय संहिता जोड़ते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

रायगढ़ के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास-वित्त मंत्री चौधरी

विवाहिता से अनाचार का आरोपी जेल दाखिल

हाथी के हमले से दो महिला की मौत

सांपों की ऐसी दहशत की 48 घंटे बंद रहा एमसीएच का ओटी

गांव की सडक़ों में दौड़ रहे भारी वाहन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश
Next Article 12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा

खबरें और भी है....

रायगढ़, बालोद और महासमुंद में संशोधित गाइडलाइन दरें लागू
राज्यपाल श्री डेका का रायगढ़ प्रवास
12वीं बोर्ड परीक्षा का हुआ आगाज, 6 हजार से भी अधिक छात्रों ने दी भौतिकी व भूगोल की परीक्षा
ट्रेलर से बैटरी चोरी करने वाले दो गिरफ्तार
पेड में फांसी पर लटकते मिली युवक की लाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?