NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप
रायगढ़

बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप

वेलेंटाइन डे के दिन मिलने बुलाया, जंगल में दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

lochan Gupta
Last updated: February 19, 2026 12:10 am
By lochan Gupta February 19, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ। जिले में बॉयफ्रेंड ने पहले नाबालिग गर्लफ्रेंड से रेप किया। फिर उसकी नाबालिग दोस्त के साथ भी दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड के दोस्त को भी आरोपी बनाया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बॉयफ्रेंड का नाम ओमप्रकाश उर्फ राहुल पैंकरा (22) है। ग्राम किलकिला का रहने वाला है। उसने वेलेंटाइन डे के दिन 17 साल की गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया। लडक़ी अपनी एक दोस्त के साथ पहुंची थी। आरोपी भी अपने दोस्त के साथ था। आरोपी ने एक ही बाइक पर तीनों को बैठाकर जंगल ले गया। आरोपी ने पहले गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया, इसके बाद उसकी दोस्त से भी जबरन सेक्स किया। किसी को बताने पर जान से मारपीट की धमकी दी। हालांकि, पीडि़ताओं की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, ओमप्रकाश की 2025 में 17 साल की नाबालिग से मोबाइल के माध्यम से पहचान हुई थी। इसके बाद उसने उसको प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और दोनों के बीच लगातार बातचीत होती रही। ऐसे में 14 फरवरी वेलेंटाइन डे के दिन गर्लफ्रेंड को मिलने के लिए लैलूंगा बुलाया। गर्लफ्रेंड ने जशपुर में रहने वाली अपनी 16 साल की सहेली को भी साथ चलने कहा। इसके बाद वह पत्थलगांव होते हुए बस से लैलूंगा पहुंची। जहां ओमप्रकाश पैंकरा अपने ग्राम टुरटुरा के रहने वाले दोस्त जयकिशन धोबा (20) के साथ बाइक पर सवार होकर दोनों को लेने के लिए पहुंचा। इसके बाद एक ही बाइक में सवार होकर चारों ग्राम सोनाजोरी आ गए। जहां दोपहर भर साथ रहने के बाद रात में सोनाजोरी के जंगल गए। तब ओमप्रकाश पैंकरा ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दुष्कर्म किया और फिर डरा-धमकाकर उसकी सहेली से भी रेप किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी

आरोपी किसी को बताने पर मारपीट की धमकी भी देने लगा। इसके बाद दोनों सहेली अपने-अपने घर लौट गईं। जशपुर में रहने वाली सहेली ने परिजनों को आपबीती बताई। पूछताछ करने पर बताया कि वह सहेली के साथ युवकों से मिलने गई थी। ऐसे में उनके परिजनों की सलाह पर पीडि़ता ने 16 फरवरी को मामले की सूचना लैलूंगा थाना में देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। 17 फरवरी को आरोपी ओमप्रकाष पैंकरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने जुर्म स्वीकार किया।
पुलिस ने ओमप्रकाष के साथी जयकिशन धोबा को वारदात में सहयोगी पाया और उसे भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेप के आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। 18 फरवरी को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस मामले में स्स्क्क शशि मोहन सिंह ने कहा कि बच्चों के खिलाफ दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध स्वीकार नहीं है। आगे भी ऐसे संवेदनशील मामलों में पुलिस तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई करेगी। घटना के 12 घंटे के भीतर दुष्कर्म मामले में आरोपियों की हिरासत में ले लिया गया। किसी भी आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

You Might Also Like

एम्बुलेंस चालक पर हमला, दो गिरफ्तार

आरएसएस स्थापना के 99 वर्ष पूर्ण, शताब्दी वर्ष में प्रवेश

खेल युवाओं में साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का विकास करते हैं- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामलीला मैदान में धूमधाम से मना 30वां यादव शौर्य नृत्य मड़ई महोत्सव

तेंदुआ खाल मामले में फरार आरोपी पिथौरा से गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन
Next Article युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत

खबरें और भी है....

जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेकाहारा कैंपस में तीसरी मंजिल से गिरकर स्कूली छात्रा की मौत
युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, उपचार के दौरान मौत
बॉयफ्रेंड ने नाबालिग गर्लफ्रेंड और उसकी सहेली से किया रेप
जलकर नहीं पटाने वाले बड़े बकायेदारों के कट रहे नल कनेक्शन

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना-2027 राष्ट्र निर्माण की आधारशिला-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?