रायगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वी. राव के एवं डीएमसी आलोक स्वर्णकार के प्रेरक मार्गदर्शन में, स्वामी आत्मानंद विद्यालय, कोतरा में विद्यार्थियों की नवाचार सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं रचनात्मक क्षमता के विकास हेतु भव्य साइंस एग्जीबिशन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्राचार्य आर सी नवनीत नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन नोडल अधिकारी वीर सिंह के सतत प्रयासों से साकार रूप मिला। मुख्य अतिथि, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सनत कुमार नायक ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण में आज के ये नन्हे-मुन्ने विद्यार्थी कल के सशक्त भविष्य हैं। बच्चों की वैज्ञानिक सोच, नवाचार क्षमता और रचनात्मक प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं। ऐसे आयोजन ही प्रतिभा को दिशा देते हैं और राष्ट्र के उज्ज्वल कल की मजबूत नींव रखते हैं।
नोडल अधिकारी वीर सिंह ने साइंस एग्जीबिशन की सफलता का श्रेय समस्त शिक्षकों को देते हुए कहा कि अल्प समय में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए मॉडल उनकी लगन, सृजनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उत्कृष्ट उदाहरण हैं। विज्ञान के प्रति बच्चों का उत्साह निस्संदेह प्रेरणादायक और प्रशंसनीय है।कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा विद्यालय की सीसीए प्रभारी श्रीमती सरिता प्रसाद द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से तैयार की गई, जिससे आयोजन अत्यंत प्रभावशाली एवं प्रेरणादायक बना एग्जीबिशन में विद्यार्थियों द्वारा विज्ञान, गणित एवं आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित विविध विषयों पर आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तुतियों का निर्णायक मंडल द्वारा सूक्ष्म एवं निष्पक्ष आकलन किया गया। निर्णायक के रूप में विजयलक्ष्मी साहू, भारती खांडेकर, श्यामा पटेल, उमाशंकर पटेल, नम्रता पांडा, अलका तिवारी, सरिता प्रसाद एवं शुभम लोहिया ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के गरिमामय मुख्य अतिथि रायगढ़ के कोषाध्यक्ष, भाजपा सनत कुमार नायक रहे। विशिष्ट अतिथि साला प्रबंध समिति के अध्यक्ष मगनलाल पटेल,सचिन पटेल,सुनील सारथी, हाई स्कूल सूपा की प्राचार्य श्रीमती विमला भगत भाजपा कार्यकर्ता गजेन्द्र यादव, किसन दास माणिकपुरी, श्यामलाल प्रधान एवं गजानंद प्रधान ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। समस्त स्टाफ की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाया।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि एवं अतिथिगणों ने विद्यार्थियों के प्रयासों, सृजनात्मकता एवं वैज्ञानिक सोच की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय के सभी साइंस टीचर्स एवं समस्त शिक्षकों का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा। यह साइंस एग्जीबिशन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, जिज्ञासा एवं शोध-प्रवृत्ति को सशक्त मंच प्रदान करते हुए नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
रचनात्मकता, जिज्ञासा और विज्ञान का उत्सव : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, कोतरा में भव्य आयोजन
मुख्य अतिथि सनत कुमार नायक ने साइंस एग्जीबिशन को बताया ज्ञान और नवाचार का सशक्त मंच



