NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: किशोरियों हेतु एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > किशोरियों हेतु एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन
बिलासपुर

किशोरियों हेतु एच.पी.वी. टीकाकरण अभियान का सफल आयोजन

प्रथम चरण में 32 बालिकाओं का टीकाकरण, 42 का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 11:49 pm
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। विगत 14 फरवरी को मनेंद्रगढ़ स्थित रेलवे स्वास्थ्य इकाई में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए एच.पी.वी. (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण कार्यक्रम का प्रथम चरण सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। यह अभियान बालिकाओं के दीर्घकालिक स्वास्थ्य संरक्षण एवं जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 32 लाभार्थी बालिकाओं को एच.पी.वी. वैक्सीन प्रदान की गई, वहीं 42 बालिकाओं का विस्तृत मेडिकल स्क्रीनिंग परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व एवं इसके दीर्घकालिक लाभों के संबंध में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ शेख सिराजुद्दीन, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (एसीएमएस) डॉ शांति पूर्ती भी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वास्थ्य जागरूकता एवं निवारक चिकित्सा के महत्व पर बल देते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. नितिन शाह, डॉ अरुणा बेक एवं उनकी समर्पित मेडिकल टीम द्वारा किया गया। टीम ने टीकाकरण की संपूर्ण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया, साथ ही उपस्थित बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया। रेलवे प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों एवं टीकाकरण अभियानों के माध्यम से रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। आगामी चरणों में भी इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक बालिकाएं लाभान्वित हो सकें।

You Might Also Like

अंतर्राष्ट्रीय समपार सप्ताह के अवसर पर जागरुकता अभियान

भारतीय रेलवे की महिला हैंडबॉल टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता

संरक्षा के सजग प्रहरी का महाप्रबंधक ने किया सम्मान

विश्व कैंसर दिवस पर रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन

सहेली को शराब पिलाकर कराया सेक्स

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एसईसीएल मुख्यालय में कंज़्यूमर मीट का आयोजन
Next Article पिस्टल लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
एक ही फ्रिज में रखे मिले वेज-नॉनवेज
फेब्रिकेशन दुकान पर चला प्रशासन का बुलडोजर, अतिक्रमणों पर राजस्व विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बदहाल शिक्षा व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल, बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र पर गंभीर आरोप
पीएम आवास हितग्राहियों को महापौर ने किए भवन अनुज्ञा वितरित

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
लोकल ट्रेनों को मिली गति तो एक्सप्रेस की समस्या जस की तस
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?