NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > नई दिल्ली > सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
नई दिल्ली

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त

lochan Gupta
Last updated: February 16, 2026 12:28 am
By lochan Gupta February 16, 2026
Share
6 Min Read

नई दिल्ली। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का 27वां मैच रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें टीम इंडिया ने 61 रनों से जीत हासिल की. ये मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया. जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. भारत ने पाकिस्तान के सामने 176 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में उतरी पाकिस्तान की टीम 114 पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सुपर-8 के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
भारत की बल्लेबाजी- पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही. पहला ओवर सलमान आगा लेकर आए. उन्होंने पहले ओवर में ही अभिषेक का विकेट झटक लिया. अभिषेक खाता भी नहीं खोल सके. लेकिन इसके बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 52-1 था. ईशान किशन ने केवल 27 गेंदों में ही फिफ्टी लगा दी. इसके बाद ईशान ने केवल छक्के-चौकों में डील किया. लेकिन भारत को दूसरा झटका 9वें ओवर में लगा. जब ईशान किशन 40 गेंद पर 77 रन बनाकर आउट हुए. सैम अयूब ने उनका विकेट लिया. ईशान ने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े. 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92-2 था. इसके बाद कप्तान सूर्या और तिलक वर्मा के बीच अच्छी साझेदारी हुई. लेकिन 15वें ओवर में भारत को तीसरा झटका लगा, जब तिलक वर्मा 25 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम अयूब ने हार्दिक का भी विकेट झटक लिया. हार्दिक खाता नहीं खोल सके. 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127-4 रन था. 19वें ओवर में भारत को 5वां झटका लगा जब कप्तान सूर्या का विकेट उस्मान तारिक ने झटका. सूर्या के बल्ले से 32 रन आए. आखिरी ओवर में शिवम दुबे रन आउट हुए. दुबे के बल्ले से 27 रन आए. लेकिन रिंकू सिंह ने 4 गेंद में 11 रन जड़े जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान के सामने 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए।
पाकिस्तान की बैटिंग- भारत के 176 रनों के जवाब में पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की जोड़ी उतरी. लेकिन हार्दिक ने फरहान को चलता किया और खाता भी नहीं खोलने दिया. हार्दिक का पहला ओवर मेडन रहा. इसके बाद बुमराह ने मोर्चा संभाला. वो दूसरा ओवर लेकर आए और उन्होंने दूसरी ही गेंद पर सैम अयूब का विकेट चटका दिया. सैम के बल्ले से केवल 6 रन आए. इसी ओवर में बुमराह ने कप्तान सलमान का भी विकेट झटक लिया. यानी दो ओवर में पाक का स्कोर 13-3 था. इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया. 5वें ओवर में अक्षर पटेल ने बाबर आजम को बोल्ड किया. बाबर के बल्ले से केवल 5 रन आए. 6 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 38-4 था. लेकिन इसके बाद उस्मान खान और शादाब खान ने पारी को संभाला. दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनपी. 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 71-4 था. लेकिन उस्मान और शादाब के बीच 39 रनों की साझेदारी को तोड़ा अक्षर पटेल ने. अक्षर ने 11वें ओवर में उस्मान का विकेट झटका. उस्मान के बल्ले से 34 गेंद में 44 रन आए. इसके बाद कुलदीप ने 12वें ओवर में मोहम्मद नवाज का विकेट चटकाया. नवाज के बल्ले से केवल 4 रन आए. 13वां ओवर लेकर तिलक वर्मा आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर शादाब का विकेट झटक लिया. शादाब ने 14 रन बनाए. इसके बाद 16वें ओवर में वरुण ने पाक को 8वां झटका दिया. फहीम 10 रन बनाकर आउट हो गए. अगली ही गेंद पर वरुण ने अबरार का भी विकेट चटका दिया. इसके बाद हार्दिक ने आखिरी विकेट झटका. पाकिस्तान की टीम 114 पर ढेर हो गई. अब वर्ल्ड कप में भारत की जीत का आंकड़ा 8-1 का हो गया है. पाकिस्तान की ओर से उस्मान तारिक ने 4 ओवर में 24 रन देकर एक विकेट लिए. वहीं, सैम अयूब ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट झटके. जबकि शाहीन आफरीदी और सलमान आगा को 1-1 विकेट मिले।

महाशिवरात्रि पर महाविजय की बधाई!

आज श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए टी-20 विश्व कप मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रनों से पराजित कर राष्ट्र का मान बढ़ाया है। हमारे जांबाज खिलाडिय़ों ने पाकिस्तान पर दबदबा कायम रखते हुए एक और यादगार जीत दर्ज की है। यह विजय करोड़ों देशवासियों के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है। भारतीय टीम के सभी खिलाडिय़ों को इस गौरवपूर्ण सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं आगामी मुकाबलों के लिए मंगलकामनाएँ।
विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन

You Might Also Like

अटल से नबीन तक… 45 साल के युवा को सम्मान

छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव का जल्द होगा ऐलान

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बढ़ा कार्यकाल

स्पेस से शुभांशु शुक्ला ने भेजा पहला मैसेज

केंद्रीय मंत्रिमंडल में छ.ग. को प्रतिनिधित्व मिलना गौरवशाली क्षण : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम

खबरें और भी है....

सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बाबा धाम-सीएम
जिंदल के गर्म राखड़ में घुसने से महिला झुलसी, उपचार के दौरान मौत
महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
ग्राहक तलाशते चोरी की बाईक के साथ दो पकड़ाये

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सूर्या ‘सेना’ के आगे पाक का सरेंडर, 61 रनों से भारत ने चटाई धूल, वर्ल्ड कप में अब 8-1 की बढ़त
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?