NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
रायगढ़

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय

28 समाजों के प्रतिनिधियों से चर्चा कर जनकल्याणकारी योजनाओं से जोडऩे का किया आह्वान, विभिन्न समाजों की मांगें पर मुख्यमंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

lochan Gupta
Last updated: February 15, 2026 12:39 am
By lochan Gupta February 15, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने रायगढ़ प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं समाज प्रमुखों से आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। मुख्यमंत्री ने समाज के समग्र विकास में सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सभी समाजों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर कुल 28 समाजों के प्रमुखों ने भाग लिया। इनमें अघरिया, बंगाली सिख, केरल, अग्रवाल, यादव, साहू, माली, गुजराती, चौहान, आदिवासी, उत्कल, सिंधी, सतनामी, करण महंती, केसरवानी, बरई-थवाईत, राजपूत, मराठी, कुशवाहा, सोनी ब्राह्मण, भोजपुरी, निषाद, जैन, कोलता, देवांगन और कुम्हार समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रमुखता से मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया। उन्होंने समाज प्रमुखों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने समाज के लोगों को शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से जोडऩे हेतु प्रेरित करें, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ जरूरतमंदों तक पहुँच सके। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध है और संवाद एवं समन्वय के माध्यम से विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रमुख जनों के साथ आत्मीय संवाद के बाद सौहार्दपूर्ण वातावरण में सामूहिक रूप से भोजन भी ग्रहण किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण व प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

महापल्ली में भगवान जगन्नाथ की भव्य श्री गुंडीचा रथयात्रा निकाली गई

सडक़ हादसे में घायल फायनेंसकर्मी की मौत

बस स्टैंड में हिसंक झड़प, चार गिरफ्तार

भगवान शिव ही सत्य, सुंदर,अटल और अविनाशी : जीवर्धन चौहान

प्रभावित न हो सफाई कार्य यह करें सुनिश्चित-कमिश्नर क्षत्रिय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

खबरें और भी है....

सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
अघोर गुरु पीठ बनोरा पहुंचे मुख्यमंत्री, गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
सीएम साय ने पंडरीपानी महालक्ष्मी मंदिर में की पूजा-अर्चना
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मालिक बेनकाब
बेकाबू ट्रेलर पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्पबद्ध-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?