NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही करने के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्देश दिए
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही करने के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्देश दिए
सारंगढ़

रेत उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कार्यवाही करने के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने निर्देश दिए

15 दिवस में एकबार अधिकारियों को मैदानी क्षेत्र में रूककर कार्य करने कलेक्टर के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: February 10, 2026 11:56 pm
By lochan Gupta February 10, 2026
Share
3 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के प्रगतिरत कार्यों, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन पत्रों के निराकरण का समीक्षा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में किया। बैठक की शुरूआत में कलेक्टर ने कहा कि मुख्य सचिव की बैठक में दिए गए निर्देश का पालन सभी अधिकारी प्राथमिकता से करें। बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ें। निर्धारित दिवस में मैदानी कार्य का जायजा लें और 15 दिवस में एक दिन मैदानी क्षेत्र में कार्य करते हुए वहां रात्रि विश्राम करें। सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी कार्यालय समय में बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करें।
जिले में महानदी किनारे अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन पर कलेक्टर ने खनिज अधिकारी, पुलिस और तहसीलदार को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई रेत खदानों का आबंटन हो गया है, उसका पूरा वविवरण वहां रेत खदान क्षेत्र में सूचना पटल चस्पा करें। इसी प्रकार अपने निजी भूमि को छोडक़र, पुराने घर को बिना तोड़ें सरकारी भूमि में पीएम आवास बनाने के चलन पर रोकथाम के लिए कलेक्टर ने सभी सीईओ और सीएमओ को सख्त निर्देश दिए कि इसप्रकार से गांव शहर में गलियों के रास्ते छोटे हो रहे हैं। लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। ऐसे हितग्राहियों को समझाएं और उन्हें उनके ही मूल, पुश्तैनी या स्वामित्व की ही भूमि में पीएम आवास बनवाएं।
कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने भूअर्जन, धरती आबा, स्वामित्व योजना, वन अधिकार पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि, स्कूलों में आधार कैम्प, आधार पोषण ट्रेकर, अपार आईडी, जाति प्रमाण पत्र, सरस्वती सायकल वितरण योजना आयुष्मान भारत, आयुष्मान वय वंदना, सभी विभागों के केसीसी लोन, पीएम सूर्य घर, जल जीवन मिशन, भूमि बैंक, जिला अस्पताल, कलेक्टोरेट कंपोजिट बिल्डिंग, आंगनबाड़ी निर्माण, पीएमश्री स्कूलों का निर्माण, राजस्व अंतर्गत फौती नामांतरण, विवादित और अविवादित नामांतरण, बंटवारा, पीएम आवास, नेशनल हाईवे, प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सडक़ योजना आदि के कार्यों के प्रगति का समीक्षा किया।
कलेक्टर डॉ संजय ने जिले के महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, पंचायत विभाग के सभी सीईओ, सीएमएचओ, सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, रोजगार सहायक, सफाईकर्मी, दैनिक वेतनभोगी, संविदाकर्मी आदि को पीएम श्रम योगी और एनपीएस योजना से जोंड़े और ऐसे असंगठित कर्मकारों को इस योजना का लाभ दिलाएं।

You Might Also Like

सामाजिक बहिष्कार झेल रहा समाज का सीतराम कहार

अग्रसेन भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

कृषको के खाते में फर्जी ऋण चढ़ाने वाले आरोपी गिरफ्तार

साय सरकार ने चौथी बार बढ़ाएं बिजली के दाम

दहिदा के नव निर्वाचित सरपंच ने विजय रैली निकाल लोगों का आभार प्रकट किया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article फरार चल रहे गांजा खरीददार को सरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अधिवेशन में

खबरें और भी है....

राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
निर्दयी बाप ने मासूम बेटे को कुंए में डूबोकर मार डाला
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो की मौत और तीन गंभीर
होटल ट्रिनिटी के सनराइज स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक व मैनेजर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
22 को होगी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
राजपत्र से नाम हटाने पर संतों का फूटा गुस्सा
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?