NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > देश-विदेश > वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन
देश-विदेश

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का निधन

स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे अग्निवेश, कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा दान करेंगे अनिल

lochan Gupta
Last updated: January 9, 2026 1:54 am
By lochan Gupta January 9, 2026
Share
3 Min Read

मुंबी। वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल का 49 साल की उम्र में निधन हो गया है। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए न्यूयॉर्क के माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 7 जनवरी 2026 को अस्पताल में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। पिता अनिल अग्रवाल ने रात करीब 10 बजे सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। अनिल ने लिखा, ‘हमें लगा था कि बुरा वक्त बीत चुका है, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।’ उन्होंने अपने बेटे को याद करते हुए इसे जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया। वे बेटे से किए वादे को निभाते हुए अपनी निजी कमाई का 75 प्रतिशत हिस्सा दान करेंगे।

अग्निवेश अग्रवाल की नेटवर्थ

अग्निवेश अग्रवाल की नेटवर्थ का कोई आधिकारिक या सार्वजनिक रिकॉर्ड मौजूद नहीं है। हालांकि, वे देश के सबसे अमीर परिवारों में से एक, अग्रवाल परिवार की अरबों की संपत्ति के वारिस थे। उनके पिता अनिल अग्रवाल की नेटवर्थ करीब 27 हजार करोड़ रुपए है। अग्निवेश खुद भी एक इन्वेस्टर थे और मुख्य रूप से हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों में निवेश करते थे।

पीएम मोदी बोले- ये झकझोर देने वाला, परिवार को हिम्मत मिले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अग्रवाल के पोस्ट रिप्लाई करते हुए एक्स पर लिखा ‘‘अग्निवेश अग्रवाल का अचानक चले जाना बहुत झकझोर देने वाला और दुखद है। आपके इस भावुक संदेश से आपके गम की गहराई साफ दिख रही है। दुआ है कि आप और आपका परिवार लगातार हिम्मत और ताकत पाएं। ओम शांति।’’अग्निवेश वेदांता की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के बोर्ड में थे। 2019 तक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के चेयरमैन भी रहे। उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान जिंक ने माइनिंग की तकनीक को मॉडर्न बनाया, जिसे आज इंटरनेशनल बेंचमार्क माना जाता है। उन्होंने फुजैराह गोल्ड की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। फुजैराह गोल्ड संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में स्थित सोने और चांदी की एक बड़ी रिफाइनरी है। यह वेदांता ग्रुप का ही हिस्सा है, जिसे खड़ा करने और चलाने में अग्निवेश अग्रवाल का सबसे बड़ा हाथ था।

इन कंपनियों में रहे डायरेक्टर

 तेंगपानी टी कंपनी लिमिटेड
ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड
स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
स्टरलाइट आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड
प्राइमेक्स हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड

You Might Also Like

पहलगाम पर मोदी सरकार का एक्शन शुरू

गूगल की एआई संचालित खोज अब भारत व जापान में उपलब्ध

विपक्षी दलों के महागठबंधन की अहम बैठक कल

भारत में फाइटर जेट इंजन बनाने का रास्ता साफ, यूएस संसद ने डील को दी मंजूरी

एशिया की ‘किंग’ बनी टीम इंडिया

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुबे के मुखिया ने जनता से किया सीधा संवाद
Next Article इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक फोटो साझा करना महंगा पड़ा, आरोपी युवक गिरफ्तार

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?