NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

बाप-बेटे पर जानलेवा हमला, 8 आरोपी गिरफ्तार

lochan Gupta
Last updated: January 6, 2026 4:04 am
By lochan Gupta January 6, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिला मुख्यालय से लगे किरोडीमल नगर में हुई गंभीर मारपीट की घटना में कोतरारोड पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के अपराध में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना वार्ड क्रमांक 09, उच्चभि_ी रोड की है, जहां कल दोपहर गोविंद राम नेताम और उनके पुत्र के साथ आरोपियों द्वारा मारपीट की गई थी। पीडि़त गोविंद राम नेताम, उम्र 45 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 09 किरोडीमल नगर ने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहल्ले के पीछे वरुण सिंह द्वारा गैलवे कंपनी के लिए दूसरे प्रांत से लाए गए मजदूर रह रहे हैं। 04 जनवरी की दोपहर उनका पुत्र छवि नेताम घबराया हुआ घर आया और बताया कि गैलवे कंपनी के कुछ लडक़े जबरन साथ में काम करने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर बुधमन उरांव, मंगलदीप उरांव, मनोज उरांव, प्रकाश गोप, अरूण करमाली, दीपक उरांव, कार्तिक उरांव और अशोक उरांव द्वारा गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलने पर गोविंद राम नेताम अपने पुत्र के साथ पीछे मोहल्ले में, जहां ये सभी युवक रहते थे, समझाने गए। आरोप है कि वहां सभी आरोपियों ने महाराजा गेट बंद कर दिया और हत्या की नीयत से पिता-पुत्र के साथ गंदी गालियां देते हुए हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया। इसी दौरान आरोपी बुधमन उरांव ने डंडे से गोविंद राम नेताम के सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और खून बहने लगा। गंभीर स्थिति को देखते हुए गोविंद राम नेताम और उनका पुत्र किसी तरह जान बचाकर मौके से भागे।
मामले में थाना कोतरारोड़ में धारा 109(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने सभी आठों आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बुधमन उरांव (40 वर्ष), अशोक उरांव (24 वर्ष), कार्तिक उरांव (25 वर्ष), प्रकाश गोप (19 वर्ष), मनोज उरांव (19 वर्ष), मंगलदीप उरांव (26 वर्ष), अरूण करमाली (19 वर्ष) और दीपक उरांव (19 वर्ष) शामिल हैं, जो सभी वर्तमान में वार्ड क्रमांक 09 किरोडीमल नगर, बद्रिकाबाई चंद्रा के किराये के मकान में रह रहे थे। सभी आरोपी मूल रूप से झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के निवासी हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपियों की पतासाजी और गिरफ्तारी की कार्रवाई में कोतरारोड़ थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज एवं उनका पूरा पुलिस दल शामिल रहा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

You Might Also Like

सगाई में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप पलटी

स्टेशन के बाहर खोदे गए गड्ढे में पनप रहे डेंगू के लार्वा

पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जिंदल ‘आशा’ के विशेष बच्चों ने लहराया जीत का परचम

जिले की महिलाओं ने वीर जवानों के नाम भेजीं 8000 राखियाँ

नेता प्रतिपक्ष को लेकर अब तक निर्णय नहीं ले पाई कांग्रेस

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पिकनिक की आड़ में सज रही जुए की महफिल, जंगलों में हो रहा लाखों का खेल
Next Article शहर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अनोखा प्रदर्शन युवा कांग्रसियों ने खून से लिखा पत्र

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?