NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: झीरम हमले के सबूत लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे विकास तिवारी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > झीरम हमले के सबूत लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे विकास तिवारी
रायपुर

झीरम हमले के सबूत लेकर कांग्रेस भवन पहुंचे विकास तिवारी

एनआईए को पत्र लिखने पर प्रवक्ता पद से हटाए गए थे, नोटिस का दिया जवाब

lochan Gupta
Last updated: January 6, 2026 4:01 am
By lochan Gupta January 6, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित झीरम घाटी हमले को लेकर कांग्रेस में चल रहा विवाद अब और गहरा गया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी सोमवार को कांग्रेस भवन पहुंचे और झीरम घाटी कांड से जुड़े दस्तावेजी सबूत पेश किए। उन्होंने कारण बताओ नोटिस का लिखित जवाब भी दिया।
कांग्रेस भवन पहुंचने पर विकास तिवारी ने सबसे पहले झीरम घाटी हमले में शहीद हुए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे ठोस सबूत हैं, जिनके आधार पर इस मामले में कई बड़े चेहरों का सच सामने आ सकता है। वे केवल सच्चाई सामने लाना चाहते हैं। इसी उद्देश्य से उन्होंने जांच एजेंसियों को पत्र लिखा था। गौरतलब है कि, झीरम घाटी कांड की जांच को लेकर विकास तिवारी ने एनआईए और झीरम जांच आयोग को पत्र लिखकर नार्को टेस्ट कराने की मांग की थी। उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कवासी लखमा का भी नार्को टेस्ट कराने की मांग उठाई थी। इस पत्र के सामने आने के बाद कांग्रेस नेतृत्व नाराज हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी ने विकास तिवारी को प्रवक्ता पद से हटा दिया। इसके बाद कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा था। विकास तिवारी के बयान और पत्र के बाद कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पार्टी अनुशासन के खिलाफ बताया। पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठी। विवाद बढऩे पर कांग्रेस ने उन्हें प्रवक्ता पद से हटाते हुए औपचारिक नोटिस जारी किया। विकास तिवारी ने जांजगीर-चांपा दौरे के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर सवाल उठाते हुए उनके भी नार्को टेस्ट की मांग की थी। कांग्रेस भवन में पेश किए गए दस्तावेजों और जवाब के बाद अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या रुख अपनाता है। वहीं विकास तिवारी का कहना है कि वे पीछे हटने वाले नहीं हैं और झीरम घाटी हमले की सच्चाई सामने लाने के लिए हर स्तर पर लड़ाई जारी रखेंगे।

You Might Also Like

निजात अभियान के अंतर्गत अभनपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पहुँचे अबूझमाड़ के गारपा, जन चौपाल में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

बेटियों की शिक्षा से पीढिय़ाँ होती हैं शिक्षित : सीएम साय

कार्यकर्ताओं को बनाएंगे नेतृत्वकर्ता-नितिन नबीन

सगे-भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर की युवक की हत्या

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मनरेगा को लेकर कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन
Next Article सडक़ में धरने पर बैठीं बिहान की महिलाएं

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?