NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में आज ‘अभ्युदय स्मारक’ का महाप्रबंधक द्वारा अनावरण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में आज ‘अभ्युदय स्मारक’ का महाप्रबंधक द्वारा अनावरण
बिलासपुर

रेलवे मुख्यालय बिलासपुर में आज ‘अभ्युदय स्मारक’ का महाप्रबंधक द्वारा अनावरण

lochan Gupta
Last updated: January 2, 2026 1:44 am
By lochan Gupta January 2, 2026
Share
2 Min Read

बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में आज ‘अभ्युदय स्मारक’ का अनावरण महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश द्वारा किया गया। यह स्मारक उन समस्त रेल कर्मयोगियों की मेहनत, समर्पण एवं कौशल को समर्पित है, जिनके अथक प्रयासों से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि अभ्युदय स्मारक कर्तव्यनिष्ठा, सामूहिक संकल्प एवं सतत परिश्रम का प्रतीक है। विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि इस स्मारक का निर्माण वैगन रिपेयर शॉप, रायपुर तथा बिलासपुर रेल मंडल के रेल कर्मयोगियों द्वारा वेस्ट मटेरियल के नवोन्मेषी एवं रचनात्मक उपयोग से किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के पुन: उपयोग एवं सतत विकास के प्रति दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्मारक के केंद्र में निर्मित ट्रेन आधुनिक, सुरक्षित एवं तीव्र परिवहन व्यवस्था का प्रतीक है, जो बेहतर यात्री सेवाओं तथा लोगों को स्थानों और अवसरों से जोडऩे में भारतीय रेल की महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाती है। इसके अग्रभाग में स्थापित गोलाकार स्टील प्लेटें मजबूती एवं औद्योगिक शक्ति का प्रतीक हैं, जबकि पृष्ठभूमि में दर्शाया गया कोयला ऊर्जा आवश्यकताओं एवं औद्योगिक विकास का संकेत देता है।
स्मारक के पीछे निर्मित स्तंभ एवं ऊपर का आर्च मजबूत आधार, योजनाबद्ध विकास तथा निरंतर सुधार की भावना को दर्शाते हैं, जो प्रगति के लिए अनिवार्य हैं। वहीं स्मारक के शिखर पर स्थापित बाज शक्ति, सामर्थ्य, सतर्कता एवं देश के करोड़ों नागरिकों के बड़े सपनों का प्रतीक है, यह संदेश देता है कि विकास की उड़ान में आकाश भी सीमा नहीं है। अभ्युदय स्मारक उन सभी रेल कर्मयोगियों को समर्पित है, जिनके समर्पण एवं निष्ठा से यात्रियों एवं माल का सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध परिवहन संभव हो पाता है। जब उनका संकल्प राष्ट्र की आवश्यकताओं से जुड़ता है, तब कोई भी लक्ष्य असाध्य नहीं रह जाता।

You Might Also Like

पत्नी का अलग कमरे में सोना पति के साथ क्रूरता

1800 करोड़ से अधिक की लागत से 49 स्टेशनों के कायाकल्प की तैयारी

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल का किया निरीक्षण

एसईसीएल को देश की नंबर 1 कोल कंपनी बनाने के लिए रिफ़ोर्म को कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाना ज़रूरी : सीएमडी हरीश दुहन

एसईसीएल द्वारा नि:शुल्क आयुर्वेदिक न्यूरोथेरेपी एवं पंचकर्म कैम्प का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारतीय रेल का राष्ट्र को नव वर्ष का उपहार:
Next Article आज से 63 ट्रेनों की बदली टाइमिंग

खबरें और भी है....

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
केलो डैम का जलस्तर बढऩे से खोले गए 6 गेट, चक्रपथ डूबा
बकायादारों पर गिरी बिजली विभाग की गाज, 32 उपभोक्ताओं की कटी लाइन, 56 ने मौके पर जमा किए 14 लाख
जिले के स्कूलों में एचपीवी टीकाकरण महाअभियान तेज, बालिकाओं को मिल रहा सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सुरक्षा कवच
नवाचार से बदल रही शिक्षा की तस्वीर, उत्कृष्ट शिक्षकों को मिला सम्मान

Popular Posts

एनटीपीसी ठेकेदार के घर चोरों का धावा, 10 लाख नकद व महंगी स्कॉच ले उड़े बदमाश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?