रायगढ़। अघोर गुरू पीठ ट्रस्ट बनोरा रायगढ़ के तत्वाधान में पंद्रहवें नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन रविवार 11 जनवरी को घोघरी रोड डभरा स्थित अघोर आश्रम डभरा में किया जाएगा। प्रबंधन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शिविर में आने वाले मरीज प्रात: 9 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगे। पंजीकृत मरीजों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक दी जाएंगी। विदित हो कि अघोर गुरु पीठ की सभी शाखाओं में पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी के निर्देशन में आस पास निवासरत साधन विहीन लोगों के लिए जीवन की मूलभूत आवश्यकता चिकित्सा शिक्षा की नि:शुल्क सुविधा मुहैया कराई जाती है। आश्रम के तत्वाधान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है। आश्रम की विभिन्न शाखाओं में नेत्र जांच शिविर के अलावा होम्योपैथ पद्धति से इलाज किया जाता है। निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाले शिविरो में मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है। डभरा में आयोजित शिविर में हृदय, स्त्री, शिशु, अस्थि, रीढ़, कैंसर-थायराइड, एलर्जी-दमा-टीबी, नेत्र, कान-नाक-गला, दंत, चर्म रोग सहित सामान्य बीमारियों का नि:शुल्क परीक्षण, किया जायेगा साथ साथ चिकित्सकों के परामर्श से मरीजों को नि:शुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश कुमार मिश्रा, डॉ. मनीष बेरीवाल, डॉ. अजय कुमार गुप्ता, डॉ. यू.सी. शर्मा, डॉ. जी.एन. तिवारी, डॉ. जितेन्द्र कुमार नायक, डॉ. पी.के. गुप्ता, डॉ. सुमीत पटेल; स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमा षडंगी, डॉ. मधु दुबे, डॉ. मालती राजवंशी, डॉ. विभा हरिप्रिया, डॉ. भारती पटेल, डॉ. स्वाती मिश्रा, डॉ. आकांक्षा चौहान, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. के.एन. पटेल, डॉ. संजीव गोयल, डॉ. विनोद नायक, डॉ. डी.पी. पटेल सहित 50 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे।
इसके अलावा एलर्जी-दमा-टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गणेश पटेल, डॉ. मनदीप सिंह टुटेजा; कैंसर-थायराइड रोग विशेषज्ञ डॉ. यश चड्डा; अस्थि व रीढ़ रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल अग्रवाल, डॉ. अहर्निश अग्रवाल, डॉ. प्रफुल्ल चौहान, डॉ. बालेश नायक; जनरल सर्जन डॉ. अनिल हरिप्रिया, डॉ राजू पटेल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. अग्रवाल, डॉ. प्रभात पटेल, डॉ. कांति डेम्ब्रा; ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. नीलम नायक, डॉ. अनुप अग्रवाल, डॉ. सोनाक्षी कैप्सीमे, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. आर.के. आनंद, डॉ. राहुल अग्रवाल, डॉ. अंकिता अवस्थी, डॉ. अमृत लाल पटेल, डॉ. राहुल यादव, डॉ. अवधेश; चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. पीयूष अग्रवाल, डॉ. राकेश पटेल, डॉ ज्योति यादव, डॉ. दिव्या शर्मा; जनरल फिजिशियन डॉ. नीति साहू, डॉ. अभिषेक अग्रवाल, फिजियोथेरेपी डॉ गौतम शर्मा, डॉ संजय कुमार राम, डॉ अमित कुशवाहा, पैथोलॉजिस्ट डॉ रीना नायक, सहित दवा वितरण हेतु दवा वितरण प्रतिनिधियों की पूरी टीम मौजूद रहेगी। आवश्यकता पडऩे कर मरीजों की जांच हेतु शिविर में पैथोलॉजी जांच, ईसीजी, एक्स-रे, स्पायरोमेट्री एवं बोन डेंसिटी जांच की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इस संबंध की अधिक जानकारी हेतु प्रबंधन द्वारा मोबाइल नंबर 9425542926, 9303280153, 9981358529, 8458884048 की सूची भी जारी की गई है जिनमें संपर्क कर जानकारी हासिल की जा सकती है।
अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की इकाई डभरा में 11 जनवरी को नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का होगा आयोजन
विशाल शिविर के मद्देनजर युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू



