NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अब धरमजयगढ़ में कोल माइंस को लेकर तिखे विरोध की सुगबुगाहट
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अब धरमजयगढ़ में कोल माइंस को लेकर तिखे विरोध की सुगबुगाहट
रायगढ़

अब धरमजयगढ़ में कोल माइंस को लेकर तिखे विरोध की सुगबुगाहट

हजारों ग्रामीणों की रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

lochan Gupta
Last updated: December 30, 2025 12:25 am
By lochan Gupta December 30, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित कोल ब्लॉक के विरोध में पर्यावरण संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा को लेकर क्षेत्रवासियों का आक्रोश आज जनआंदोलन का रूप लेता दिखाई दिया। धरमजयगढ़ क्लब प्रांगण में हजारों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए, जहां से जल,जंगल, जमीन और वन्य प्राणियों को बचाने की बुलंद अपील के साथ विरोध की मशाल जलाई गई। इस दौरान स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को स्पष्ट शब्दों में रखा गया।
धरमजयगढ़ क्षेत्र अंतर्गत 52 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने नगर के बीचों-बीच विशाल रैली की शक्ल में अपने विरोध को दर्ज कराया। रैली में ‘कोल माइंस नहीं चाहिए’, ‘विकास के नाम पर विनाश बंद कीजिए’ और ‘अडानी नहीं चाहिए’ जैसे गगनभेदी नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो उठा। जनसमूह का संदेश साफ थाकृविकास वही, जो प्रकृति और मानव जीवन दोनों के लिए सुरक्षित हो।
वहीं इस जलदृजंगलदृजमीन और वन्य प्राणी सुरक्षा आंदोलन में क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया भी कदम से कदम मिलाते नजर आए। उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए ग्रामीणों के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया, जिससे आंदोलन को और मजबूती मिली।
आखिरकार रैली का समापन क्लब मैदान में हुआ, जहां धरमजयगढ़ के एसडीएम ने आंदोलनकारियों से मुलाकात कर ज्ञापन स्वीकार किया और उनकी मांगों पर उचित विचार का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने नगर के जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी पर विश्वास जताते हुए उम्मीद बांधी कि उनकी आवाज इस बार अनसुनी नहीं होगी।
अब आगे देखने वाली बात यह होगी कि क्या प्रशासन वास्तव में ग्रामीणों और मजबूर किसानों के अधिकारों तथा पर्यावरण संरक्षण की बातों पर गंभीरता से ध्यान देता है, या फिर पूर्व की तरह यह जनआवाज भी फाइलों में दबकर रह जाती है। धरमजयगढ़ की जनता आज सजग है, और अपने भविष्य की लड़ाई लडऩे को तैयार दिखाई दे रही है।

You Might Also Like

आंजनेय का म्यूजिक वीडियो एल्बम ‘मेरी जि़ंन्दगी’ हुआ रिलीज

अर्टिगा कार से तस्करी कर रहा युवक ३५ पाव शराब के साथ पकड़ाया

शाह और नड्डा कर रहे मंत्रियों के नाम फाइनल

मदमस्त दोस्तों के बीच हिंसक झड़प, युवक की मौत

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article भारत माला में ओवरब्रिज व रास्ता नही देने का आरोप
Next Article 15 साल की नाबालिग से शादी का झांसा देकर रेप

खबरें और भी है....

प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
राज्यसभा : भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवारों का किया एलान, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन भी जाएंगे राज्यसभा
परसकोल अंधे कत्ल का खुलासा, लेनदेन की बात पर युवक की हुई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार, खेत में मिली थी लाश
रायपुर निगम में जोन आयुक्तों के तबादला, आयुक्त विश्वदीप ने जारी किया आदेश
जिंदल पावर प्लांट की ऐश डाइक से उड़ रही राख

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
प्रेम और सद्भाव के रंगों से सराबोर हो होली- सीएम साय ने दी बधाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?