NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अमृत सरोवर का स्वरूप बिगाडऩे के मामले पर कार्रवाई नहीं, फाइलों में दबी शिकायत!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > अमृत सरोवर का स्वरूप बिगाडऩे के मामले पर कार्रवाई नहीं, फाइलों में दबी शिकायत!
धरमजयगढ़

अमृत सरोवर का स्वरूप बिगाडऩे के मामले पर कार्रवाई नहीं, फाइलों में दबी शिकायत!

lochan Gupta
Last updated: December 28, 2025 12:31 am
By lochan Gupta December 28, 2025
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। जिले में उद्योगों सहित अन्य परियोजनाओं की स्थापना और विस्तार तेजी से हो रहा है। विकास की इस दौड़ में सामूहिक संसाधनों के अनुचित दोहन करने जैसे गंभीर मसले का भी शायद कोई मतलब नहीं रह गया है। अधिकारियों द्वारा गंभीर अनियमितता पर कार्रवाई तो दूर बल्कि त्वरित संज्ञान लेने से भी परहेज किया जा रहा है। एक ऐसा ही मामला धरमजयगढ़ क्षेत्र में सामने आया है। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत सडक़ निर्माण कार्य के क्रियान्वयन एजेंसी दिलीप बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन पर अमृत सरोवर तालाब से मिट्टी का अनुचित दोहन करने के गंभीर आरोप लगे हैं। डीबीएल कंपनी ने अमृत सरोवर तालाब से मिट्टी खनन किया है जिससे अमृत सरोवर तालाब का स्वरूप बिगड़ गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सिसरिंगा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर तालाब का निर्माण किया गया है। इस क्षेत्र से होकर भारतमाला सडक़ गुजर रही है। स्थानीय लोगों ने बताया है कि डीबीएल कंपनी द्वारा एक स्थानीय किसान के निजी भूमि से मिट्टी खनन कर सडक़ निर्माण कार्य में डाला जा रहा था। उस जमीन के पास ही अमृत सरोवर तालाब बनाया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मना करने के बाद भी डीबीएल कंपनी द्वारा निजी भूमि के साथ लगे हुए अमृत सरोवर तालाब में खनन किया गया और तालाब की मिट्टी को सडक़ निर्माण में लगाया गया है। पंचायत की ओर से धरमजयगढ़ एसडीएम और सीईओ को इस आशय की लिखित जानकारी दी गई है।
सिसरिंगा गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत बनाए गए सरकारी तालाब के मूल स्वरूप को कथित तौर पर विकृत किए जाने के इस मामले में हफ्ते भर बीत जाने के बाद भी किसी तरह की कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। पंचायत प्रतिनिधि द्वारा की गई शिकायत के दस्तावेज अन्य फाइलों की ढेर में शायद कहीं दबे हुए हैं। ग्राम पंचायत के सरपंच ने बताया कि अब तक उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। केंद्र सरकार की अमृत सरोवर योजना का लक्ष्य तालाबों को उनका मूल स्वरूप लौटना है।

You Might Also Like

वन विभाग के गेबियन स्ट्रक्चर से हजारों के तार की हुई चोरी

स्कूली बच्चों को एग्जाम सेंटर पहुंचाने में बरत रहे लापरवाही

प्राथमिक शाला लामीखार में प्रेरणादायक शैक्षिक भ्रमण

बाड़ी में रखे दुर्घनाग्रस्त बाइक की चोरी

बाधित एनएच को लेकर एसडीएम ने दिए निर्देश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वित्त मंत्री ने बनोरा स्थित अघोर गुरुपीठ में गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद
Next Article वित्त मंत्री चौधरी ने विकास कार्यों को दी नई गति

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?