सारंगढ़। फिर एक दुखद खबर निकल कर सामने आ रही है जहाँ फिर से दो लोगो की मौत की खबर दुखद हादसा जहाँ इस बार ट्रक और कार मे टक्कर हो गई है। घटना बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र का है जहाँ दुम्हानी मोड़ के पास एक भीषण सडक़ हादसा हुआ है, जिसमे एक कार और ट्रक में टक्कर हो गई है हादसा इतना भयानक था कि हादसे में कार पें सवार दो युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान यशवंत टंडन और रूपेंद्र देवांगन के रूप मे हुई है।फिलहाल घटना की जैसे ही जानकारी बिलाईगढ़ पुलिस को हुई घटना स्थल पहुंचकर मामले की जाँच कर रही है फिलहाल पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी है।



