NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण
सारंगढ़

कलेक्टर कन्नौजे ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण

कलेक्टर ने मरीजों और हॉस्पिटल आए बच्चों से की बात, स्वास्थ्य सुविधाओं का लिया जायजा

lochan Gupta
Last updated: December 26, 2025 11:37 pm
By lochan Gupta December 26, 2025
Share
4 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने शुक्रवार की संध्या को जिला अस्पताल सारंगढ़ के ओपीडी, आईपीडी, एक्सरे, डायलीसिस, शिशु कक्ष आदि का आकस्मिक निरीक्षण किया। डॉ कन्नौजे ने सुपोषण केन्द्र में उपचाररत बच्चों और माताओं से उनके बच्चे के स्वास्थ्य और वजन में आ रहे सुधार के संबंध में जानकारी लिया। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला और सिविल सर्जन डॉ. जायसवाल से सामान्य और गंभीर कुपोषित बच्चों के बारे में जानकारी लिया। इसी प्रकार पुरूष और महिला वार्ड में कलेक्टर ने वहां भर्ती मरीज से मिलकर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लिया। डॉ संजय कन्नौजे ने डायलीसिस और शिशु कक्ष में डॉक्टर और सहयोगी से स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में उपस्थित बालिका अमायरा से बातचीत करते हुए उसके स्कूल के बारे में पूछा। बालिका ने जवाब दी कि ग्वालिनडीह में पढ़ती है।
कलेक्टर ने ली जिला जीवन दीप समिति की बैठक
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अस्पताल के सेमीनार हाल में जिला जीवन दीप समिति की बैठक लेकर जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति की राशि की प्रति माह आवक और उसका उपयोग जीवनदीप समिति में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय में देय सहित जिला अस्पताल में किये गए अब तक के उन्नयन कार्यों का अवलोकन किया। बैठक में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. एफ आर निराला और सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल, कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चंद महानन्दा, सीजी मेडिकल सर्विस एजेंसी और नगरपालिका के इंजीनियर उपस्थित थे।
जिला अस्पताल में सुविधा की सूची
जिला अस्पताल में पुरुष एवं महिला वार्ड 12- 12 बेड, 24 बेड पी.एन.सी. वार्ड 12 बेड, शिशु रोग वार्ड 12 बेड प्री आपरेटिव वार्ड 5 बेड, पोस्ट आपरेटिव वार्ड 8 बेड, आपातकालीन वार्ड 06 बेड, एनआरसी वार्ड 10 बेड पेईग वार्ड 03 बेड, अस्थाई वार्ड (उल्टी दस्त एवं जहर सेवन)15 बेड, डायलिसिस वार्ड 03 बेड, प्रसव कक्ष 02 बेड, 24 घंटे 7 दिन प्रसव, माईनर आपरेशन, एनबीएसयू, डीजिटल एक्स-रे, 64 प्रकार का लैब जांच, मेडिकल, दिव्यांग बोर्ड (प्रत्येक बुधवार), सिकलसेल ओ.पी.डी. एवं उपचार, टीकाकरण, आयुष्मान भारत योजना, परिवार नियोजन, वैधानिक गर्भपात, नेत्र जांच, प्लास्टर, गर्भवती महिलाओं हेतु पीएमएसएम शिविर (प्रत्येक 09 एवं 24 तारीख को), दंत चिकित्सा, पोषण पुनर्वास केन्द्र, एम्बुलेंस 24 घंटे 7 दिन, डायलिसिस, सी.टी.टी. आपरेशन, उपचार, नि:शुल्क जांच एवं दवा वितरण 12 घंटे उपलब्ध है।
जीवन दीप समिति से जिला अस्पताल में सुविधा की बढ़ोतरी के प्रयास
जीवन दीप समिति से जिला अस्पताल में प्रयास है कि, आने वाले भर्ती मरीजों हेतु उचित सुविधायुक्त वार्ड,पेयजल व्यवस्था, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था, कुलर एवं पंखे चालू हो, अस्पताल साफ- सुथरा हो, मरीजों के प्रति स्वास्थ्य कर्मचारियों को व्यवहार उत्तम रहें,कार्य तत्परता से हो, मरीजो को पर्याप्त मात्रा में दवाईयॉ उपलब्ध हो, दवाईयों की गुणवत्ता एवं रख-रखाव ठीक हो। जिला चिकित्सालय के आई.पी.डी. सेवा 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध हो, अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं प्रसुति माताओं को पौष्टिक भोजन प्राप्त हो, वाहन पार्किग व्यवस्था करना, प्रयोगशाला में जांच के प्रकार में वृद्धि करना, मेडिसिन वार्ड बनाया जाना, सिजेरियन आपरेशन आरंभ करना (जटिल प्रसव), सोनोग्राफी आरंभ करना है।

You Might Also Like

रास्ते पर तलवार लहराते पकड़ा गया आरोपी

शाप्राशा बुटीपारा में मना कौशल दिवस

एसपी ने किया थाना सरसीवां का निरीक्षण

कोसीर में चलाया गया तम्बाकू मुक्त युवा अभियान

थाना सिटी कोतवाली की अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article अटल जी के विचारों से सशक्त छत्तीसगढ़ सुशासन की राह पर अग्रसर-सीएम साय
Next Article सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में गांजा तस्करी में इस साल की सबसे बड़ी कार्यवाही

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?