NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शिकार करने गए 2 ग्रामीणों की मिली लाश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शिकार करने गए 2 ग्रामीणों की मिली लाश
रायगढ़

शिकार करने गए 2 ग्रामीणों की मिली लाश

करंट की चपेट में आए, साथियों ने बचने के लिए छिपाया शव, हिरासत में 4 आरोपी

lochan Gupta
Last updated: December 13, 2025 11:55 pm
By lochan Gupta December 13, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के संबलपुरी के करीब राजस्व जंगल में 2 ग्रामीणों की लाश मिली है। इनकी पहचान एक पुनीलाल यादव उर्फ मंत्री यादव (51 साल) और संदीप उरांव (24 साल) के रूप में हुई है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है 9 दिसंबर की सुबह 4 बजे सात लोग शिकार के लिए निकले थे। लेकिन शाम तक पुनीलाल और संदीप घर नहीं लौटे थे। 2 दिन खोजबीन के बाद 12 दिसंबर की शाम परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। अगले दिन जानकारी मिली की दोनों की लाश मिली है। गांव के कोटवार ने आरोप लगाया है कि जानवरों के लिए लगाए करंट में आने से दोनों की मौत हुई लेकिन साथियों ने बचने के लिए लाश छिपाई थी। पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। 1 अन्य की तलाश जारी है। ग्राम रेगड़ा के कोटवार शौकीलाल सारथी ने आरोप लगाया है कि शिकार के लिए 7 लोग गए थे, सभी लौट गए लेकिन किसी ने अन्य ग्रामीणों की जानकारी नहीं दी। करंट लगने से मौत की बात सामने आई है। लेकिन साथियों ने बचने के लिए लाश छिपाया है। पुलिस ने 4 युवकों ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। 1 की तलाश जारी है।
हाथ में मिला जलने का निशान
13 दिसंबर की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद वन अमला और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दोनों का शव झाडिय़ों के बीच पड़ा था। दोनों मृतक ग्राम छोटे रेगड़ा के रहने वाले हैं। एक के हाथ में जलने के निशान भी हैं। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। मृतक पुनीलाल की पत्नी गंगा यादव ने कहा कि 9 दिसंबर की शाम से पति की तलाश कर रहे थे। पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। 4 दिन से ढूंढ रहे थे। अनहोनी की आशंका थी।
4 संदिग्ध हिरासत में, 1 की तलाश जारी
चक्रधर नगर थाना प्रभारी जी एल साहू ने कहा कि परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों ग्रामीण घर से बिना बताए कही चले गए है। जिसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। आज जानकारी मिली कि संबलपुरी नाला के पास दोनों की लाश मिली है। चक्रधर नगर पुलिस ने मामले में छोटे रेगड़ा निवासी राजू उरांव, विकास, जय किशन, रमेश (45 साल) को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं आकाश की तलाश जारी है।

You Might Also Like

कांग्रेस का लोकसभा स्तरीय घोषणा पत्र भ्रामक एवं छलावा : अशोक अग्रवाल

सांपों की ऐसी दहशत की 48 घंटे बंद रहा एमसीएच का ओटी

रामलीला मंचन का इतिहास गढ़ रहा सार्वजनिक रामलीला समिति

बदमाशों पर नकले कसने एसपी ने दिए निर्देश

श्रावण के अंतिम सोमवारी को लेकर रेलवे स्टेशन में बढ़ी भीड़

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यात्री ट्रेनों की बिगड़ी चाल से यात्री हो रहे हलाकान-परेशान
Next Article ट्रैक्टर से गिरकर दो महिलाएं मिक्चर मशीन की चपेट में आई

खबरें और भी है....

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
ऑनलाइन सट्टा लिखतेे बाप-बेटा समेत तीन गिरफ्तार
बाइक चोरी कर फर्जी आरसी से बिक्री करने वाला गिरोह का पर्दाफाश
जंगल में हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत
10 को सजेगा मुख्यमंत्री कन्या विवाह का भव्य मंडप, 190 जोड़े लेंगे सात फेरे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम- सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?