सारंगढ़। अंतर्गत आने वाला ग्राम पंचायत टिमरलगा में माइनिंग विभाग की बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है। वही बता दे कि खनिज विभाग के खनिज निरीक्षक दीपक पटेल और लक्ष्मी ने टिमरलगा क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले हुए थे, तभी बेधडक़ होकर जा रहे गाडिय़ों को माइनिंग विभाग की टीम ने रोका और जांच किया गया तो पता चला कि दो गाडिय़ों में रायल्टी पर्ची नहीं है और दो गाड़ी में रायल्टी पर्ची थी लेकिन समय का डिफरेंस था इसीलिए सभी गाडिय़ों को थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।
ट्रांसपोर्टरों और खनन माफियाओं में मची हडक़ंप
खनिज सूत्रों के बताएं अनुसार चार गाड़ी की कार्यवाही से खनन माफियाओं में हडक़ंप सी मच गई है। वही बता दे कि चार गाड़ी बेधडक़ होकर टिमरलगा से पार हो रहे थे तभी खनिज विभाग के खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम दीपक पटेल और लक्ष्मी द्वारा वाहनों को जांच किया गया। वाहनों में कई खामियां पाने के बाद वाहनों को सारंगढ़ थाने में खड़ा करवा दिया गया है, जिससे ट्रांसपोर्टरों और क्रशर मालिकों में हडक़ंप सी मच गई है। वही जब खनिज विभाग के टीम द्वारा वाहनों को जांच किया जा रहा था तो अलग-अलग टीम बनाकर एक साथ चार गाडिय़ों पर कार्यवाही की गई है। फिलहाल गाडिय़ों को थाना में खड़ा कर दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
खनिज जांच चौकी टिमरलगा बंद होने के बाद खनिज विभाग की बनी टीम
वही खनिज विभाग के टीम द्वारा कोई स्टाफ बेरियर में नहीं होने से खनिज जांच चौकी टिमरलगा को कलेक्टर के निर्देश पर बंद कर दिया गया है। जैसे ही खनिज जांच चौकी बेरियर बंद किया गया है उसके बाद खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया है। वह टीम लगातार गुडेली, टिमरलगा और कटंगपाली क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ नजर आ रहा है और जैसे ही बिना रायल्टी पर्ची या फिर ओवरलोड की गाडिय़ां मिल रही है उसकी जांच कर अनियमितता पाए जाने पर खनिज विभाग की टीम द्वारा उक्त कार्यवाही किया जा रहा है। अभी सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला में खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही देखने को मिलेगी, क्योंकि खनिज जांच चौकी टिमरलगा कुछ दिनों के लिए बंद किया गया है, जैसे ही वहां कर्मचारी आ जाएंगे उसके बाद पुन: बेरियर को संचालित किया जाएगा। फिर हाल अभी माइनिंग विभाग की एक टीम बनी हुई है और लगातार कार्यवाही कर रही है जिससे ट्रांसपोर्टर में हडक़ंप सी मची हुई है।
कार्यवाही लगातार जारी रहेगी – खनिज अधिकारी बजरंग पैकरा
वही जब हमारे विशेष संवाददाता हेमेंद्र जायसवाल ने इस संबंध में खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा से दूरभाष के माध्यम से संपर्क साधा तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर साहब के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है, वह टीम क्षेत्र में लगातार भ्रमण करते रहेंगे और जो भी अवैध रूप से गाड़ी परिवहन होगा या फिर अवैध रूप से खनन होगा उस पर हमारी टीम सख्त से सख्त कार्यवाही करेगी। आने वाले दिनों में और बड़ी कार्यवाही देखने को मिलेगी । फिर हाल हमने अभी चार गाडिय़ों पर कार्यवाही की है और आगे हमारी कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग ने चार गाडिय़ों को किया जप्त
खनिज अधिकारी बजरंग पैंकरा कहा लगातार जारी रहेगी कार्यवाही



