NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अघरिया समाज क्षेत्रीय इकाई की बाल सभा ग्राम रेगड़ा में संपन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अघरिया समाज क्षेत्रीय इकाई की बाल सभा ग्राम रेगड़ा में संपन्न
रायगढ़

अघरिया समाज क्षेत्रीय इकाई की बाल सभा ग्राम रेगड़ा में संपन्न

विधायक उमेश पटेल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उषा पटेल हुए शामिल

lochan Gupta
Last updated: November 24, 2025 11:44 pm
By lochan Gupta November 24, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। अखिल भारतीय अघरिया समाज रायगढ़ ग्रामीण का क्षेत्रीय बाल सभा ग्राम रेगड़ा बरलिया में दिनांक 23 नवम्बर रविवार को संपन्न हुआ जिसमें समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल के मुख्य आतिथ्य के अध्यक्षता रायगढ़ ग्रामीण के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश नायक ने किया। क्षेत्रीय बालसभा में खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक पूर्व मंत्री उमेश नंदकुमार पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समाज के इष्ट देव भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना के पश्चात सचिव राजेश पटेल द्वारा क्षेत्रीय प्रतिवेदन पठन एवं अध्यक्ष राजेश नायक द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया तत्पश्चात केंद्रीय पदाधिकारी महासचिव द्वय बिहारी लाल पटेल एवं तेज राम नायक सचिव भोजराम पटेल कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी पूर्व अध्यक्ष द्वय लक्ष्मण पटेल एवं लालमेन पटेल डोलनारायण पटेल सहित विभिन्न स्वजातिय पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय सभा एवं सामाजिक संगठन की उपयोगिता पर अपना वक्तव्य दिया। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा कि रेगड़ा ग्रामवासी बधाई के पात्र हैं जिन्होंने इस आयोजन की जिम्मेदारी अपने कंधे पर ली है और ग्रामीण परिवेश में सामाजिक संगठन की मजबूती के लिए इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता होती है। अघरिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल ने कहा कि समाज की उन्नति सबके सामूहिक प्रयास से ही संभव होता है और यह हम सब की जिम्मेदारी है कि हम समाज को अग्रसर करने की दिशा में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
भोजन अवकाश के पश्चात द्वितीय सत्र में सभी आगंतुकों का सामाजिक इकाई रेगड़ा अंचल के पदाधिकारियों द्वारा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मान किया गया वहीं क्षेत्रीय पदाधिकारी जयराम पटेल द्वारा आभार प्रदर्शन करते हुए सभी सहयोगियों का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया गया रेगड़ा अंचल के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाई कार्यक्रम का संचालन रायगढ़ ग्रामीण के क्षेत्रीय सचिव राजेश पटेल द्वारा किया गया कार्यक्रम में महिलाओं की भी वृहद उपस्थिति रही।
बाल सभा में जयप्रकाश पटेल वरिष्ठ उपाध्यक्ष कोषाध्यक्ष सनत नायक व पूर्व अध्यक्ष डमरूधर पटेल, सनत नायक, दुर्गाशंकर नायक, केन्द्रीय पदाधिकारी सेतकुमार पटेल घनश्याम पटेल भुवन पटेल, गोपाल पटेल, राजकुमार पटेल, सुनील पटेल खीर पटेल, गंगा पटेल, लैलुंगा अध्यक्ष यदुमणी पटेल तमनार अध्यक्ष यादलाल पटेल, आंचलिक सचिव तेजराम नायक सहित रेगड़ा बरलिया तमनार रायगढ़ ग्रामीण क्षेत्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

You Might Also Like

जिला अस्पताल के सामने से बाइक पार, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न

मशरूम उत्पादन से किसान बन रहे प्रगतिशील

एनएमएमएसई और प्रयास विद्यालय की तैयारी के लिये कार्यशाला आयोजित

ढोढ़ीनार जंगल मार्ग पर मवेशियों से भरा पिकअप पलटा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बालिका विद्यार्थियों के आत्मरक्षा हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण, प्रशिक्षकों से आवेदन आमंत्रित
Next Article जिंदल फाउण्डेशन, जेपीएल तमनार द्वारा नवजात शिशु देखभाल सप्ताह का आयोजन

खबरें और भी है....

बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र 30 को
धरमजयगढ़ वनमंडल में हाथी शावक का मिला शव
पत्रकार से मारपीट करने वाला कृषि विस्तार अधिकारी निलंबित
लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ने बाइक को ठोका, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड, 93 फीसदी मतदान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?