रायगढ़। पूर्व शहर भाजपा महामंत्री सुमीत शर्मा ने कांग्रेस को अशोक चक्र के अपमान के मसले में विपक्ष को देश की सनातन संस्कृति का महत्व समझाते हुए कहा हमारे देश में चित्र और चरित्र की भीं पूजा की जाती है देश का कंकर कंकर विपक्ष के लिए पत्थर होगा लेकिन हमारे लिए शंकर है कल कल कर बहती हुई नदी विपक्ष के लिए शोर होगी लेकिन भाजपा को उसमें भी भारत माता का जय घोष सुनाई देता है। विपक्ष की भूमिका को उस छिपकली की भांति निरूपित करते हुए युवा भाजपा नेता में कहा रात को कीड़े मकोड़े हजम कर भगवान की तस्वीर के पीछे छुप जाती है। मंत्री रहे उमेश पटेल शक्ति प्रदर्शन के दौरान यह भूल गए कि उनका जूता अशोक चक्र की तरह दिखने वाले प्रतीक चिन्ह पर रखा गया है इस तरह की गलती को सुधारने की बजाय कांग्रेस सफाई देकर आने वाली पीढ़ी को इस तरह ही गलती करने के लिए प्रेरित कर रही है । चोरी ऊपर से सीना जोरी इस मानसिकता से कांग्रेस नहीं उबर पा रही है। गलती को ढकने के लिए कांग्रेस यह तर्क दे रही हो कि वह इसके लिए अशोक चक्र का प्रतीक चिन्ह नहीं है और इसका स्थान पैरों में मानती हो लेकिन भाजपा सदा अशोक चक्र को सीने में लगा कर रखेगी। सुमीत शर्मा ने एक ओर तस्वीर साझा करते हुए कहा उमेश पटेल जी हाथों में एक तस्वीर है जिसके भारत के नक्शे के ऊपर चोर लिखा गया है इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस का भारती के नक्शे का भी सम्मान नहीं करती है। वोट चोरी का आरोप लगाने वाले भारत का सम्मान करना भूल गए है।भाजपा के इस विरोध के बाद उमेश पटेल जी ने अब तक कोई सफाई नहीं दी इसका मतलब यही है कि इस सबके पीछे उनकी मौन सहमति है। कांग्रेस सत्तर सालो से जनता के अधिकारों पर इसी तरह पैर रखते आई है। सुमीत शर्मा ने वोट चोरी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा आजादी के बाद से कांग्रेस खरसिया में जीत हासिल करते आई है तो क्या पटेल परिवार वोट चोरी की वजह से जीतता रहा यह उमेश पटेल जी को यह बात जनता के सामने स्पष्ट करनीब चाहिए।लगातार मिल रही हार की वजह से विपक्ष खीज कर आम जनता को भरमाने का काम कर रही है। हार के कारणों का आत्मचिंतन कर खुद का किरदार सुधारने की बजाय विपक्ष शीशे में कमियां तलाश रहा है।