NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घर-घर पहुँचेगा पोषण व स्वास्थ्य का संदेश : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > घर-घर पहुँचेगा पोषण व स्वास्थ्य का संदेश : सीएम साय
रायपुर

घर-घर पहुँचेगा पोषण व स्वास्थ्य का संदेश : सीएम साय

‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह का होगा भव्य शुभारंभ

lochan Gupta
Last updated: September 17, 2025 12:23 am
By lochan Gupta September 17, 2025
Share
5 Min Read

रायपुर। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय पोषण माह 2025 का भी आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक पूरे देश में किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को मध्यप्रदेश के इंदौर से इस अभियान और पोषण माह का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन राजधानी रायपुर में कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।
अभियान के तहत प्रदेशभर में 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में महिलाओं और बच्चों के उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, क्षय रोग, कुष्ठ जैसी बीमारियों की शुरुआती जांच और उपचार किया जाएगा। गर्भवती महिलाओं के लिए प्रसवपूर्व जांच, मातृ एवं शिशु सुरक्षा कार्ड वितरण, बच्चों का टीकाकरण और किशोरी बालिकाओं के लिए पोषण एवं मासिक धर्म स्वच्छता संबंधी जागरूकता कार्यक्रम भी होंगे।
राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विशेष गतिविधियां जैसे पोषण पंचायतें, आंगनबाड़ी केंद्रों और पंचायत स्तर पर सामुदायिक सहभागिता, स्वास्थ्य जांच, पोषण परामर्श और मातृ-शिशु स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। पात्र महिलाओं का विशेष पंजीकरण कर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। साथ ही, मिलेट्स और स्थानीय पौष्टिक खाद्य जैसे कोदो, कुटकी, रागी को अपनाने के लिए महिलाओं और परिवारों को प्रेरित किया जाएगा। बच्चों की परवरिश में पुरुषों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की वास्तविक आधारशिला है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला और बाल स्वास्थ्य को लेकर जो राष्ट्रीय अभियान प्रारंभ हो रहा है, वह हर घर और हर समाज को नई शक्ति देगा। छत्तीसगढ़ में इस अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह को हम सभी के सामूहिक प्रयास और सामाजिक सहयोग से एक सफल जन आंदोलन बनाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों, नगरीय निकायों, महिला मंडलों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश हर गांव और हर शहर तक पहुँचेगा।
स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान और राष्ट्रीय पोषण माह के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की व्यापक जांच और उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। प्रदेशभर में 7,500 से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ सरकार महिला एवं बाल स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इस अभियान से न केवल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी बल्कि किशोरियों और परिवारों में पोषण व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि महिला और बाल स्वास्थ्य एवं पोषण ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र की नींव है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ और राष्ट्रीय पोषण माह पूरे देश में एक नई जनचेतना का संचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में इस अभियान को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और समाज की सहभागिता से एक सफल जन आंदोलन का स्वरूप मिलेगा। हमारी प्राथमिकता है कि हर माँ और हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाएं पहुँचें, ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ और सक्षम बन सके।
उल्लेखनीय है कि अभियान के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ विशेष कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण को मातृ सम्मान और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, रक्तदान शिविर, निक्षय मित्र नामांकन और दूरस्थ अंचलों में मोबाइल मेडिकल यूनिट की सेवाएं भी शामिल रहेंगी। जिला और विकासखंड स्तर पर कैंसर स्क्रीनिंग, एएनसी जांच, किशोरी स्वास्थ्य सत्र, पोषण काउंसलिंग और इम्यूनाइजेशन ड्राइव आयोजित की जाएगी।

You Might Also Like

सीएम साय ने किया ‘अटल डिजिटल सुविधा केंद्र’ का वर्चुअल शुभारंभ

राज्योत्सव और रायपुर बंद को लेकर आईजी-एसएसपी ने ली बैठक, कानून व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी पुलिस, अधिकारियों को निर्देश

37.50 लाख के इनामी 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

भगवान नृसिंह का 151 लीटर दूध से किया गया अभिषेक

नक्सली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को मिली ऐतिहासिक सफलता : सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्पाइन संस्था की प्रतिष्ठित फेलोशिप के लिए चुने गए काशी स्पाइन हॉस्पिटल संस्थापक डॉ. विमल अग्रवाल
Next Article कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की ली समीक्षा बैठक

खबरें और भी है....

साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
थाने में लगे वायरलेस टावर पर चढ़ कर महिला ने लगाई फांसी
जंगल में मिली 17 वर्षीय युवक की लाश
छत्तीसगढ़ कैडर के दो आईपीएस अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी
अनियंत्रित होकर बाराती पिकअप पेड़ से टकराई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
साय सरकार ने एमएसटीसी से बढ़ाया करार
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?