NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग और जिला अस्पताल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग और जिला अस्पताल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
सारंगढ़

निर्माणाधीन कंपोजिट बिल्डिंग और जिला अस्पताल का कलेक्टर ने निरीक्षण किया समय सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश

कलेक्टर कनौजे ने वॉक इन इंटरव्यू, ओपन परीक्षा और आरसेटी भवन के लिए जमीन का किया निरीक्षण

lochan Gupta
Last updated: September 4, 2025 12:28 am
By lochan Gupta September 4, 2025
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले में चल रहे विकास कार्यों, निर्माणाधीन कलेक्टर कार्यालय संयुक्त भवन, (कंपोजिट बिल्डिंग), जिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कंपोजिट बिल्डिंग के ड्राइंग डिजाइन को देखकर कार्य ग्राउंड लेबल तक होने पर कार्यों में तेजी लाने और 15 अगस्त 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसी तरह जिला अस्पताल के निर्माण कार्य को नवंबर 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। पीएमश्री स्कूल में अतिरिक्त कक्ष और प्रयोगशाला कक्ष निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर कलेक्टर ने समय सीमा में गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम वर्षा बंसल और कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एल पैकरा उपस्थित थे। निरीक्षण की कड़ी में परीक्षा केंद्र स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ (सेजेस) में कक्षा 12वीं के अर्थशास्त्र विषय के ओपन परीक्षा का कलेक्टर ने अवलोकन किया। साथ ही इसी विद्यालय के अन्य कक्षों में चल रहे वॉक इन इंटरव्यू अंतर्गत शिक्षक भर्ती का भी जायजा लिया। डॉ कन्नौजे ने भर्ती में संलग्न सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भर्ती निष्पक्षता से हो साथ ही सभी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य करें।
कलेक्टर ने सेजेस विद्यालय सारंगढ़ के प्राचार्य से बच्चों, शिक्षकों की उपस्थिति, साथ ही दसवीं, बारहवीं में शिक्षकों की कमी तो नहीं, इसका जानकारी लिया और सभी विषय के शिक्षक होने पर दसवीं और बारहवीं का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत लाने के निर्देश दिए। डॉ संजय कन्नौजे ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के टेंस के बारे में प्रश्न पूछा और अच्छे से पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों से विज्ञान के कूलाम और ओम का नियम पूछे, जिस पर कुछ ही बच्चे जवाब दे पाए। इस पर कलेक्टर ने सभी विद्यार्थियों को भौतिकी विषय की पढ़ाई में लिख लिखकर अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

You Might Also Like

अग्र वैवाहिक परिचय महाकुंभ 11 व 12 जनवरी को – कन्हैया

सूदखोरी पर सरसींवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर कार्यक्रम आयोजित: कलेक्टर

बेतरतीब खड़ी वाहनों पर चालानी कार्यवाही की आवश्यकता

हाथियों के प्रति नकारात्मक धारणा बदलने की जरूरत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article वन विभाग का अनोखा कारनामा बबूल की लकड़ी को किया जप्त
Next Article नवयुवक कला समिति द्वारा ऐतिहासिक गणेश पूजन समारोह

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?