NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: बारिश के कहर से कूमा पंचायत पहुंच मार्ग ध्वस्त, संकट में गांव का जनजीवन!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > बारिश के कहर से कूमा पंचायत पहुंच मार्ग ध्वस्त, संकट में गांव का जनजीवन!
रायगढ़

बारिश के कहर से कूमा पंचायत पहुंच मार्ग ध्वस्त, संकट में गांव का जनजीवन!

lochan Gupta
Last updated: September 3, 2025 12:30 am
By lochan Gupta September 3, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। विकासखंड धरमजयगढ़ के कापू तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कूमा बरसात की मार से बेहाल है। लगातार झमाझम बारिश ने यहां की सडक़ों को न केवल बदहाल किया, बल्कि लोगों की जीवनरेखा कही जाने वाली पक्की पहुंच मार्ग को भी बीच से चीरकर दो हिस्सों में बाँट दिया है। परिणामस्वरूप गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, सभी के कदम भारी परेशानी से गुजर रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गांव तक पहुंचने वाली यह सडक़ महज एक रास्ता नहीं थी, बल्कि कूमा पंचायत को सरिया, मड़वाताल, जमरगा, पेलमा, घोघरा, इंचपारा, कंचीरा और पारेमेर जैसे कई गांवों को जोडऩे एवं धरमजयगढ़-कापू मुख्य मार्ग से जोडऩे वाली जीवनधारा थी। बीते दिनों हुई तेज बारिश ने जब नदी-नालों को उफान पर ला दिया, तब यही मार्ग ध्वस्त हो गया और जनजीवन मानो कैद होकर रह गया।
और वहीं मिली जानकारी अनुसार बीते रविवार को तो हालात और भयावह हो गए, जब गांव के एक व्यक्ति ने अकारण जहर सेवन कर लिया। शासकीय वाहन सडक़ टूट जाने से गांव तक नहीं पहुँच पाया। मजबूर परिजनों ने उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर जैसे-तैसे अस्पताल तक पहुँचाया। यह घटना गाँव की असुविधा और प्रशासनिक उदासीनता की मौन कहानी बयाँ करती है। वहीं स्कूली बच्चों को विद्यालय पहुँचना दुश्वार हो गया है और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी ग्रामीणों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। गांव नेटवर्क विहीन होने से मुखिया मांति राठिया तक से संपर्क साधना कठिन हो गया, जिससे स्पष्ट है कि यहां के लोग सडक़ और संचार दोनों संकटों से जूझ रहे हैं।
बहरहाल बरसात का यह कहर न केवल कूमा पंचायत की राहें तोड़ गया है, बल्कि उम्मीदों और सहज जीवन की डगर को भी अवरुद्ध कर गया है। ग्रामीण अब शासन-प्रशासन से जीवनरेखा पुन: जोडऩे की आस लगाए बैठे हैं।

You Might Also Like

चक्रधर समारोह में कुश्ती खिलाडिय़ों के बीच होगा दंगल

नशे के खिलाफ युवाओं ने लिया संकल्प, महाविद्यालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ

बाईक में गांजा तस्करी, 4 पकड़ाए

स्वच्छता ही सेवा अभियान का आगाज और गृह प्रवेश कार्यक्रम 17 को

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आम जनों से की मुलाकात

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article दत्तक पुत्री शिक्षा सहयोग समिति ने छात्राओं को वितरीत किया पाठ्य सामग्री, बालिका शिक्षा की दिशा में हुई पहल
Next Article घरघोड़ा जंगल में बेबी एलीफेंट का जन्म, ड्रोन से हो रही निगरानी

खबरें और भी है....

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
नेशनल हाईवे टास्क फोर्स की एक्शन, वाहन चालकों पर एफआईआर 33 वाहनों पर चालानी कार्रवाई
निर्माणाधीन भारतमाला सडक़ में दरारें, भूस्खलन का खतरा
41 वें चक्रधर समारोह में सजेगी कला की महफिल, कविता कृष्णमूर्ति की सुरों की महफिल से अनुज शर्मा की लोकधुनों तक, 10 दिनों तक गूंजेगा चक्रधर समारोह
पुलिस की घेराबंदी देख कार छोडक़र भागे तस्कर

Popular Posts

भगवान कृष्ण के जीवन दर्शन को आत्मसात कर सरकार कर रही काम-ओपी
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?