NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: प्राचार्य बोला-किसे ‘किस’ करूं और किसे ‘आई लव यू’ कहूं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > प्राचार्य बोला-किसे ‘किस’ करूं और किसे ‘आई लव यू’ कहूं
जशपुरनगर

प्राचार्य बोला-किसे ‘किस’ करूं और किसे ‘आई लव यू’ कहूं

स्कूल में महिला टीचर व कर्मचारी से छेड़छाड़, दरवाजा बंद कर की अश्लील हरकत

lochan Gupta
Last updated: August 24, 2025 11:58 pm
By lochan Gupta August 24, 2025
Share
3 Min Read

जशपुर। जिले में सरकारी स्कूल के प्राचार्य पर महिला कर्मचारी और लेक्चरर ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। महिलाओं ने बताया कि प्राचार्य स्कूल में अकेला पाकर उनसे छेड़छाड़ करता था। अश्लील कमेंट करता था। उनसे कहता था कि किसे किस करूं, किसे विस करूं और किसे आई लव यू कहूं।
जानकारी के मुताबिक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल बिमड़ा में 15 अगस्त को स्कूल की छुट्टी के बाद जब सभी स्टाफ घर जा चुके थे, तभी महिला कर्मचारी कमरे का दरवाजा बंद करने पहुंची। इसी दौरान प्राचार्य सुधीर कुमार बरला (52) ने दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। महिला के साथ अश्लील हरकत की। विरोध करने पर प्रिंसिपल ने धमकी भी दी। पुलिस ने मामले में 2 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कर आरोपी प्राचार्य को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
शिकायत में व्याख्याता और महिला कर्मचारी ने बताया है कि प्राचार्य लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। स्कूल में अकेली देखकर अश्लील बातचीत करते हुए छेड़छाड़ करता था। बिना काम के कॉल करता था। इधर-उधर की बातें करते हुए अश्लील बातों पर उतर आता था।
महिला व्याख्याता ने बताया कि पिछले साल 14 नवंबर (बाल दिवस) को प्राचार्य ने उनसे अशोभनीय बातें कीं। छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला शिक्षकों के मुताबिक, प्राचार्य अक्सर अश्लील कमेंट करते थे। ‘किसे किस करूं, किसे विस करूं, आई लव यू’ जैसी बातें करना उनकी आदत बन गई थी।
भय और लोकलाज से सहती रही पीड़ा
पीडि़ता महिलाओं ने बताया कि लोकलाज और भय की वजह से उन्होंने घटना को लंबे समय तक छुपाए रखा, लेकिन लगातार मानसिक पीड़ा झेलने के बाद स्टाफ मीटिंग में बात रखी, फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद भटनागर ने कहा कि, प्राचार्य की हरकत बेहद गंभीर और निंदनीय है। विभागीय कार्रवाई के लिए संभागीय आयुक्त को पत्र भेजा गया है।
आरोपी प्राचार्य गिरफ्तार
एएसपी अनिल कुमार सोनी ने बताया कि, आरोपी सुधीर कुमार बरला (52) को बीएनएस की धारा 74, 75(1)(आई1) और 79 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, मामले में आगे की जांच जारी है।

You Might Also Like

14 ली. अवैध देसी कच्चा महुआ व अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

सीएम विष्णु देव साय की पहल पर हाई मास्क सोलर लाईट लगाने की मिली स्वीकृति

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर का निरीक्षण किया

नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की सुचना देने पर पुलिस ने रखा पांच हजार का इनाम

कलेक्टर रोहित व्यास ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 6494.87 लाख की लागत से बनेगा खरसिया का ओवरब्रिज, वित्त मंत्रालय ने की राशि स्वीकृत
Next Article वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया अग्र विभूति पुरस्कार से होंगे सम्मानित

खबरें और भी है....

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ
रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार
बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो
रायगढ़ में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा, 64 किलो से ज्यादा गांजा बरामद, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

Popular Posts

‘मिले हर ज़ख्म को मुस्कान से सीना नहीं आया, अमरता चाहते थे पर ज़हर पीना नहीं आया…‘
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?