NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ओपी की पहल से राजीव गांधी नगर के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में होगा उन्नयन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > ओपी की पहल से राजीव गांधी नगर के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में होगा उन्नयन
रायगढ़

ओपी की पहल से राजीव गांधी नगर के हाईस्कूल का हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में होगा उन्नयन

lochan Gupta
Last updated: June 19, 2025 11:48 pm
By lochan Gupta June 19, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। विधायक एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी की पहल पर शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में राजीव गांधी नगर के शासकीय हाईस्कूल को अब हायर सेकेंडरी स्कूल के रूप में उन्नयन कर दिया गया है। इस बहुप्रतीक्षित निर्णय से क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। संकुल राजीव गांधी नगर के प्राचार्य श्री मुन्नीराम रात्रे ने इस अवसर पर शिक्षा के विकास में रूचि रखने वाली,एस.एम.डी.सी (स्कूल प्रबंधन एवं विकास समिति) की अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सतत प्रयासों और दूरदर्शिता के कारण यह सपना साकार हो पाया।
प्राचार्य श्री रात्रे ने कहा, विद्यालय का हायर सेकेंडरी में उन्नयन केवल एक संस्था का विकास नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की भावी पीढिय़ों के उज्जवल भविष्य की नींव है। श्रीमती शीला तिवारी जी का मार्गदर्शन और प्रतिबद्धता प्रशंसनीय रही है। उनके अथक प्रयासों और विभागीय समन्वय से ही आज यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी है।
यहां यह भी उल्लेखनीय होगा कि वर्ष 1987 से क्षेत्र में संचालित विद्यालय का प्राथमिक विद्यालय से माध्यमिक,माध्यमिक से हाई स्कूल और हाई स्कूल से हायर सेकेंण्डरी तक की यात्रा में अनवरत श्रीमती तिवारी के अथक प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
स्थानीय जनसमुदाय में उत्सव का माहौल
विद्यालय के हायर सेकेंडरी में उन्नयन की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्र-छात्राओं व पालकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। कई पालकों ने कहा कि अब उनके बच्चों को सुरक्षित और अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उच्चतर माध्यमिक शिक्षा मिलेगी, जिससे उनका भविष्य सुदृढ़ होगा।
श्रीमती तिवारी के प्रयासों की हर तरफ सराहना
एस.एम.डी.सी अध्यक्ष श्रीमती शीला तिवारी ने बताया कि विद्यालय उन्नयन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने बताया, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पालकों और शिक्षकों के साथ मिलकर हमने बार-बार जिला शिक्षा अधिकारी व विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया और विद्यालय की वास्तविक स्थिति व ज़रूरतों को प्रस्तुत किया। यह केवल मेरे नहीं, हम सभी की सामूहिक जीत है। श्रीमती तिवारी ने आगे कहा कि आने वाले समय में स्कूल में विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय शुरू करने की योजना है, ताकि विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषयों का चयन कर सकें।

You Might Also Like

ओ पी जिंदल स्कूल, सावित्रीनगर, तमनार के विद्यार्थियों ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

विस्फोटक भंडारण में सुरक्षा मानको के अनदेखी बर्दाश्त नहीं- कलेक्टर

पुलिस की घेराबंदी तोड़ फिल्मी अंदाज में फरार चोर गिरोह

घरघोड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष सिल्लू चौधरी व पार्षदों ने ली शपथ

सिविल ठेकेदार के घर चोरों का धावा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के जन्म दिन पर किया ‘रक्तदान’
Next Article पीएम मोदी की गारंटी से छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में हो रहा तेजी से विकास

खबरें और भी है....

महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
बस्तरांचल में तेजी से हो रहा बैंकिग सुविधाओं का विस्तार-सीएम साय, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम-वित्त मंत्री चौधरी
सारंगढ़-बिलाईगढ़, बीजापुर, कोरिया सहित सात जिलों के बदले गए कलेक्टर, 43 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर
नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, गांव में शोक की लहर
रामपुर चौराहे का होगा महाराणा प्रताप के नाम पर नामकरण

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत, अब महिलाओं के नाम जमीन रजिस्ट्री पर 50 प्रतिशत की छूट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?