NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए आगे आया बीजेएमटीयूसी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए आगे आया बीजेएमटीयूसी
रायगढ़

श्रमिकों के हक की लड़ाई के लिए आगे आया बीजेएमटीयूसी

मजदूर दिवस पर शासन-प्रशासन की गाइडलाइन की देंगे जानकारी

lochan Gupta
Last updated: April 22, 2025 12:16 am
By lochan Gupta April 22, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में कई कंपनियां और कोल माइंस स्थापित है। इसमें सैकड़ों कुशल, अर्ध कुशल और अन्य कार्य को लेकर जगह-जगह फैक्ट्रियों एवं कोल माइंस में कार्यरत हैं। इनका हमेशा सोशल मीडिया या स्थानीय अखबार के माध्यम से समय-समय पर यह जानकारी मिलती है कि ठेकेदार या कंपनी प्रबंधन के द्वारा उन्हें प्रताडि़त किया जाता है। यही नहीं, उनसे जबरन अधिक समय तक काम भी लिया जाता है। दूसरी ओर शासन का गाइड लाइन यह कहता है कि एक मजदूर को मिनिमम सिर्फ 8 घंटे ही ड्यूटी कराना चाहिए, लेकिन आज रायगढ़ क्षेत्र में कई कंपनियां ऐसी है जो शासन-प्रशासन के इस नियम का पालन नहीं करती। नतीजतन, श्रमिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। और तो और कंपनी प्रबंधन एवं ठेकेदार के द्वारा आज मजदूर को सही से सेफ्टी सुरक्षा प्रदान नहीं किया जाता हैं, जिसके कारणआए दिन दुर्घटनाएं होती है। इन्हीं सभी बातों को देखते हुए रायगढ़ के भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह के मार्गदर्शन में इन सभी मुद्दों पर बैठक रखी गई थी। सर्वसम्मति से तय हुआ कि 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के दिन से अलग-अलग संगठन बनाकर पूरे रायगढ़ जिले में स्थापित छोटी-बड़ी कंपनियों का दौरा कर श्रमिकों से मुलाकात करते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर उनको शासन-प्रशासन की गाइडलाइन के बारे में बताया जाएगा। सरकार नियम के हिसाब से ही ठेकेदार और कंपनी प्रबंधन से उनका मानदेय बेतन दिलाया जाएगा। उनसे यह भी जानकारी ली जाएगी कि क्या उनको ठेकेदार या कंपनी प्रबंधन से कार्य के दौरान कोई समस्या तो नहीं हो रही है। अगर श्रमिकों के द्वारा किसी भी ठेकेदार या कंपनी प्रबंधन की शिकायत संगठन को प्राप्त होती है, तो भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल के द्वारा उस कंपनी या ठेकेदार के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इन्हीं सब बातों को देखते हुए इस बैठक में रायगढ़ जिले में पदस्थ संगठन के पदाधिकारी के बीच यह सहमति बनी।

You Might Also Like

शोध एवं तकनीक को प्रोत्साहन देता है एनईपी : रमेश कुमार

बादल के चलते तापमान में आई हल्की गिरावट

सुनील इस्पात में करंट से हुई थी युवक की मौत

मृतक संतोष प्रजापति के परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार

एग्जिट पोल आने के बाद रायगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गजानंदपुरम कालोनी के मकान में धावा बोलने वाले चार नाबालिग समेत महिला-पुरुष गिरफ्तर
Next Article विधायक ललित चंद्राकर को मातृ शोक, वित्तमंत्री ओपी ने जताया शोक

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?