NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

पंचायत सचिवों ने किया प्रदर्शन, पीएम के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शासकीयकरण की मांग को लेकर जताई नाराजगी! नवनियुक्त सरपंचों का भी मिला समर्थन

lochan Gupta
Last updated: April 7, 2025 11:52 pm
By lochan Gupta April 7, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। जिले के पंचायत सचिवों ने सोमवार को मिनी स्टेडियम में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पंचायत सचिवों की मांग है कि चुनाव पूर्व भाजपा द्वारा किए गए वादे के अनुरूप 100 दिनों के भीतर उनका शासकीयकरण किया जाए, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है।
सचिवों का कहना है कि रायगढ़ जिले के सातों ब्लॉकों में वर्तमान में करीब 522 पंचायत सचिव कार्यरत हैं, जो लंबे समय से शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि चुनाव के समय भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में यह वादा किया था कि सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर पंचायत सचिवों का शासकीयकरण कर दिया जाएगा, लेकिन डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी उस वादे को अब तक अमलीजामा नहीं पहनाया गया है।
वादा पूरा नहीं होने से ठगा सा महसूस कर रहे पंचायत सचिव
इस आश्वासन के पूरा न होने से पंचायत सचिवों में भारी नाराजगी है और वे अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिवों की हड़ताल से पंचायत स्तर पर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन, पेंशन योजना, आवास योजना सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर असर पड़ा है।
प्रदर्शनकारी सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द उनकी मांगों पर निर्णय नहीं लिया गया, तो वे अपना आंदोलन और उग्र करेंगे। फिलहाल जिला प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
पंचायत सचिवों के आंदोलन को सरपंचों का मिला समर्थन
पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को अब और ताकत मिलती दिख रही है। सोमवार को मिनी स्टेडियम में हुए प्रदर्शन के बाद सचिवों द्वारा निकाली गई रैली और कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन को जिले के नवनियुक्त सरपंचों का भी समर्थन प्राप्त हुआ है।
नवनिर्वाचित सरपंचों ने सचिवों के आंदोलन को जायज ठहराते हुए कहा कि पंचायत सचिव गांवों में शासन की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनका असंतोष और हड़ताल पंचायत व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। उन्होंने भी सरकार से मांग की है कि पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर जल्द निर्णय लिया जाए, जिससे पंचायतों में ठप पड़ी विकास योजनाएं फिर से गति पकड़ सकें।सरपंचों ने कहा कि चुनाव के पूर्व जो वादे किए गए थे, उन्हें निभाना सरकार की जिम्मेदारी है। अगर सचिवों की मांगों की अनदेखी की गई तो आने वाले समय में पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में और बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं।पंचायत सचिवों को नवनियुक्त जनप्रतिनिधियों का साथ मिलने से आंदोलन को नई ऊर्जा मिली है।

You Might Also Like

मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन

दो लोगों ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

अग्रोहा धाम में परिचय सम्मेलन का शुभारंभ आज

जनता के अपार स्नेह और शुभकामनाओं के बीच मना वित्त मंत्री ओपी चौधरी का जन्मदिन

जिला पंचायत सदस्य के 78, जनपद सदस्य के 592, सरपंच के 2266 तथा पंच के लिए 11,743 नामांकन हुआ दाखिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कालोनाइजर ने बंद किया रास्ता
Next Article धनवादा प्रोजेक्ट को लेकर नाटकीय घटनाक्रमों के बाद राजनीति तेज

खबरें और भी है....

‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य-सीएम साय
पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर का कृत्रिम संकट, जमाखोरी से आसमान पर पहुंचा दाम
एक ही रात में राइस मिल व तीन दुकानों के टूटे ताले, एक लाख नकद ले उड़े बदमाश

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
‘कोहरा’ जैसी रचनाएं समाज को सजग करने और सच सामने लाने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?