NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला तीजा व्रत
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला तीजा व्रत
रायगढ़

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज रखेंगी निर्जला तीजा व्रत

खरीददारी करने बाजार में रहा रौनक, पूजा सामग्री व फलों की हुई खरीदी

lochan Gupta
Last updated: September 18, 2023 1:33 am
By lochan Gupta September 18, 2023
Share
4 Min Read

रायगढ़। पति के लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाला हरतालिका तीज व्रत आज महिलाएं रखेंगी। जिसको लेकर सुहागीन महिलाओं ने सारी तैयारी पूरी कर ली हैं। वहीं त्योहार को लेकर रविवार को बाजार में गहमा-गहमी का माहौल रहा। साथ ही मुख्य बाजार सहित इतवारी बाजार में सुबह से देर शाम तक लोग खरीदी करते नजर आए।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को हरितालिका तीज व्रत होने के कारण एक दिन पहले रविवार को शहर सहित सप्ताहिक बाजार में सामानों की खरीददारी करने के लिए बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाएं पहुंची थी, जिसको लेकर काफी भीड़-भाड़ का माहौल रहा। इस दौरान तीज पर्व के लिए महिलाओं ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। जिससे सोमवार को सुबह से ही पूरी विधि विधान के साथ तीजा पर्व मनाया जाएगा। जिससे सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखेंगी और भगवान शिव-पार्वती की तीनों पहर में पूजा-अर्चना कर पति के लंबी उम्र की कामना करेंगी। इस संबंध में व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि तीजा पर्व को लेकर करीब एक सप्ताह से तैयारी में जुटी हुई थी। वहीं रविवार को देर शाम तक फूल-माला, फल-मिठाई की खरीदी किया, इसके अलावा शहर के कई मोहल्लों के शिव मंदिरों में पूजा को लेकर व्यवस्था अभी से की जा रही है। जो सोमवार को सुबह के समय खुद से पूजा-पाठ कर शाम के समय मंदिर में तीज व्रत की कथा सुनेंगी।
गौरतलब हो कि सोमवार को तीज व्रत होने के कारण रविवार सुबह से ही बाजार में भीड़-भाड़ का माहौल देखा गया। इस दौरान तेज धूप होने के बाद भी महिलाएं श्रृंगार के सामनों के साथ पूजा-सामग्री की खरीदी करते नजर आई। साथ ही रविवार को साप्ताहिक बाजार होने के कारण यहां भी जमकर खरीदी की गई। इस संंबंध में व्यवसायियों ने बताया कि विगत सालों की अपेक्षा इस बार अच्छी बिक्री हुई है।
करू भात की परम्परा
तीजा व्रत का पालन करने वाली महिलाएं एक दिन पूर्व करू भात खाने की परम्परा करती है। वहीं दूसरे दिन तीज का व्रत रखती है। साथ ही अपने चित परिचित के महिलाओं को बुलाकर एक साथ करू भात का सेवन करती है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी तीजा तिहार की बधाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोक तिहार तीजा के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों के लिए सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने सभी तीजहारिन माताओं और बहनों के प्रति अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में तीजा पर्व का अपना विशेष महत्व है। महिलाओं द्वारा हरतालिका तीजा पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। माताएं-बहनें तीजा मनाने ससुराल से मायके आती हैं। महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए तीजा पर्व के एक दिन पहले करूभात ग्रहण कर निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से सुहागिन स्त्रियों को शिव-पार्वती अखंड सौभाग्य का वरदान देते हैं, वहीं कुंवारी लड़कियों को मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तीज, त्यौहारों की एक समृद्ध परम्परा है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संर्वधन के लिए प्रदेश में हरेली, तीजा, भक्त माता कर्मा जयंती, छठ पूजा और विश्व आदिवासी दिवस के दिन न केवल सार्वजनिक अवकाश की शुरूआत की है, बल्कि इन लोक पर्वों के महत्व से आने वाली पीढ़ी को जोडऩे के लिए जन सहभागिता से पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।

You Might Also Like

प्रकाश चन्द्रा हिन्दी काव्य रत्न उपाधि से सम्मानित

ग्राहक सेवा केन्द्र में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

7 सितंबर को होगा विशाल नि:शुल्क स्वास्थ मेला का भव्य आयोजन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. चिन्मय पंड्या के व्यक्तित्व को देश के लिए आदर्श बताया

आरएल हॉस्पिटल में 28 अप्रैल को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ रहेंगे उपलब्ध

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article धनवादा कंपनी के प्रोजेक्ट में प्रभावित सैकड़ों पेड़ों की अवैध कटाई!
Next Article बगावती नेताओं पर एक्शन शुरू

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?