NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ में ब्लॉक स्तरीय मध्याह्न भोजन कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > धरमजयगढ़ में ब्लॉक स्तरीय मध्याह्न भोजन कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित
धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ में ब्लॉक स्तरीय मध्याह्न भोजन कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित

बीईओ व पीएम श्री के प्राचार्य ने समूहों को किया प्रोत्साहित

lochan Gupta
Last updated: January 24, 2025 11:54 pm
By lochan Gupta January 24, 2025
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। राज्य एवं जिला शिक्षा अधिकारी के दिशानिर्देश पर शुक्रवार को धरमजयगढ़ विकासखंड स्तरीय मध्याह्न भोजन कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। स्थानीय कन्या क्रीड़ा परिसर में आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 संकुल के स्व सहायता समूह ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य मिड डे मील की जानकारी का प्रचार प्रसार, बच्चों के पसंद के आधार पर मेन्यू तैयार करना और स्व सहायता समूहों में स्वच्छता और कुकिंग को प्रोत्साहित करना है। इस आयोजन में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागी समूहों द्वारा 10 बच्चों के हिसाब से मिड डे मील तैयार किया गया। जिसका अवलोकन विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर एस सारथी व पीएम श्री स्कूल के प्राचार्य एच यू खान द्वारा किया गया। मिड डे मील के स्वाद, स्वच्छता एवं ड्रेस के आधार पर प्रतिभागियों को अंक प्रदान किया गया। जिसमें अंजली स्व सहायता समूह माध्यमिक विद्यालय डुगरुपारा धरमजयगढ़ प्रथम स्थान पर और अंजली स्व सहायता समूह माध्यमिक विद्यालय हाटी संकुल हाटी द्वित्तीय स्थान पर रहीं। वहीं, सुशीला स्व सहायता समूह माध्यमिक शाला जोगड़ा संकुल जोगड़ा तृतीय स्थान पर रहीं। विजेता समूहों और अन्य समितियों को पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में मनोज कुमार साहू बीआरसी धरमजयगढ़, संकुल समन्वयक जसवंत सिंह राठिया, अशोक कुमार साहू, सुरेश कुमार नवनीत, लेखापाल आर पी यादव, श्रीमती अनुपमा मिंज सहित हाटी समन्वयक रवि पटेल का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

तहसील कार्यालय के सामने बच्चों सहित धरने पर बैठा परिवार

धरमजयगढ़ कांग्रेस ने निकाली भरोसा यात्रा

सेमीपाली जंगल में 33 हाथियों का डेरा

आदिवासी नाबालिग छात्रा का शव मिलने के मामले में सस्पेंस बरकरार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article एनएचआरसीसीबी द्वारा प्रतिभावान छात्राओं को दिया गया ‘बिटिया प्रेरणा सम्मान’
Next Article राष्ट्रीय बालिका दिवस पर तालुका विधिक सेवा समिति द्वारा शिविर आयोजित

खबरें और भी है....

बरमकेला स्कूल बच्चों के नसीब में खाली बर्तन
भटगांव में बेखौफ नकाब पोश का तांडव, सेंधमारी कर उड़ाया हजारों का माल
विधायक जांगड़े की पहल रंग लाई कर्मचारियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा
वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार

Popular Posts

बरमकेला स्कूल बच्चों के नसीब में खाली बर्तन
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?