NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: गजराजों ने 6 घरों को तोडक़र खाया धान
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > गजराजों ने 6 घरों को तोडक़र खाया धान
रायगढ़

गजराजों ने 6 घरों को तोडक़र खाया धान

कई गांव में दहशत का माहौल, धान खरीदी केन्द्र में भी पहुंचे गजराज

lochan Gupta
Last updated: December 30, 2024 12:13 am
By lochan Gupta December 30, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। जिले में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए 6 घरों को तोड़ते हुए कई बोरी धान को खा गया। पिछले सप्ताह भर से दो हाथियों के आतंक से कई गाँव के ग्रामीण दहशत में रात गुजारने पर मजबूर हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक धर्मजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज में पिछले सप्ताह भर से अधिक समय से विचरण करने वाले दो हाथियों का आतंक से कई गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्षेत्र में विचरण कर रहे दोनों हाथी कभी किसी का घर तोड रहे तो कभी धान खरीदी केन्द्र पहुंचकर धान खा रहे हैं इसी क्रम में बीती रात एक बार फिर से एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाते हुए होर्रोगुडा गांव में 02 ग्रामीण आनंद गुप्ता और भागीरथी गुप्ता के घर के अलावा छातासराई गांव में किशन यादव, कृष्णा यादव, संतोषी यादव के अलावा एक अन्य के घर को तोड़ते हुए वहां रखे कई बोरी धान को खाया है। रविवार की सुबह हाथी के उत्पात की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंचकर नुकसान के आंकलन करने में जुट गई है।
दहशत में रतजगा कर रहे ग्रामीण
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि हाथी के आतंक से आसपास के आधे दर्जन से भी अधिक गांव में दहशत का माहौल निर्मित है। आलम यह है कि डर के साये में लोग रात गुजारने पर विवश हैं। पिछले सप्ताह भर से यह दोनों हाथी बस्ती के करीब पहुंचकर लोगों के घरों को तोडकर धान खा रहे हैं। गांव के ग्रामीणों ने यह भी बताया कि खेत में धान कटाई हो जाने के बाद अक्सर हाथी गांव तक पहुंचते हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हाथी
धरमजयगढ़ वन मंडल के लैलूंगा रेंज के अंतर्गत आने वाले लिबरा गांव में स्थित धान खरीदी केन्द्र में भी बीती रात एक दंतैल हाथी पहुंचकर कई बोरी धान को खा गया। हाथी का धान खरीदी घुसने का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है।

You Might Also Like

आईसेक्ट द्वारा ‘कौशल विकास यात्रा का सफल आयोजन, जिले में पहुंचा कौशल रथ

नाली निर्माण एवं मरम्मत करने के निर्देश

जानकी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आईसीटी विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन

सट्टा-पट्टी लिखते पांच सपड़ाए

प्रधानमंत्री राहत स्कीम: सडक़ दुर्घटना पीडि़तों को मिलेगा 1.5 लाख तक मुफ्त उपचार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article 05 जनवरी को डभरा में 14 वें नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Next Article इतवारी-बाजार में अधिकारियों ने दुकानदारों से की चर्चा

खबरें और भी है....

मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
ईसाई धर्म के प्रचार के लिए फॉरेन फंडिंग, सांसद संतोष बोले- भूपेश के कार्यकाल में हुआ
मेडिकल कालेज के जूनियर डाक्टरों ने युवक से की मारपीट
4 मई से 10 जून तक जिले में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
कुरुकूट नदी का सीना चीर रहे रेत तस्कर

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?