NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डां. को किया निलंबित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > कलेक्टर ने तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डां. को किया निलंबित
जशपुरनगर

कलेक्टर ने तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के होम्योपैथिक डां. को किया निलंबित

फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य के ओटी टेक्निशियन दरश लाल को जिला चिकित्सालय में पदस्थ करने के निर्देश, कलेक्टर ने भर्ती मरीजों से चर्चा करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, अस्पताल परिसर को साफ सुथरा और व्यवस्थित रखने के लिए कहा, जननी सुरक्षा योजना की ली जानकारी

lochan Gupta
Last updated: November 16, 2024 11:46 pm
By lochan Gupta November 16, 2024
Share
3 Min Read

जशपुरनगर। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का आकस्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत की साफ सफाई करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर नीलम कुजुर अनुपस्थित पाए गए उन्हें नोटिस जारी करके निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आस पास के लोगों ने बताया कि वे नियमित अस्पताल नहीं आती है। और हमेशा अनुपस्थित रहती है।
कलेक्टर स्वास्थ्य परीक्षण का निरीक्षण करके मरीजों से चर्चा करके सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों के लिए एंबुलेंस व्यवस्था, पर्याप्त दवाई की व्यवस्था, कितने प्रकार का टेस्ट किया जा रहा है। और टेस्ट करने वाले मशीन की जानकारी ली। कलेक्टर ने पीएम जन औषधि केन्द्र एक्स-रे रूम का अवलोकन करके कमरे में आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने अस्पताल के वायरिंग और प्लम्बर के माध्यम से नलों के लिंकेज को ठीक करवाने के लिए कहा है।
कलेक्टर ने जिन मरीजों का आयुष्मान नहीं बना है उनका कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने महिला पुरुष वार्ड, दवाई कक्ष, फिजियोथैरेपिस्ट कक्ष, जन्म मृत्यु पंजीयन शाखा, टीकाकरण कक्ष, स्टोर रूम, प्रसव कक्ष, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष का निरीक्षण करके सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने पुरुष वार्ड का निराकरण करके पत्थलगांव विकासखंड के गांव बाकाचूआं निवासी अरूण भगत, सत्येन्द्र मरीजों से बात करके चिकित्सा सुविधा की जानकारी ली। समय पर भर्ती मरीजों को भोजन दवाई और विभिन्न बीमारियों का टेस्ट किया जा रहा है कि नहीं। कलेक्टर ने उपस्थित पंजी का भी अवलोकन किया और डाक्टरों, अन्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली। एक डॉक्टर एक दिन में कितने मरीजों को ओपीडी में देखते है। इसकी भी जानकारी ली। उन्होंने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओटी टेक्नीशियन दरशलाल को जिला अस्पताल में पदस्थ करने के निर्देश दिए हैं। ताकि मरीजों का ऑपरेशन करने के दौरान ओटी टेक्नीशियन की सहायता ली जा सके। कलेक्टर ने महिलाओं से संस्थागत प्रसव की जानकारी ली और जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली राशि के बारे बताया। उन्होंने कहा माताओं को बताया कि अपने बच्चों को समय पर टीका जरूर लगवाएं कलेक्टर ने फरसाबहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मधुमक्खी छत्ता को हटाने के निर्देश दिए हैं। और परिसर को साफ सफाई करके व्यवस्थित रखने के लिए कहा है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री जी एस जात्रा डीपीएम श्री गनपत नायक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने रायपुर से किया गिरफ्तार

पहाड़ी कोरवा ग्राम-कादोपानी, में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

पुनर्मूल्यांकन : 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में

छींद कांसा जशपुर की एक खास धरोहर

एसपी जशपुर ने रक्षित केन्द्र जशपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जशपुर के मुंडारी नर्तक दल के कलाकारों ने सीएम विष्णु देव साय से की मुलाकात
Next Article केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने फर्जी खबरों से निपटने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए डिजिटल मीडिया में जवाबदेही का आह्वान किया

खबरें और भी है....

वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
बजट से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सपत्नि की पूजा अर्चना
सीएम साय ने बजट को बताय‘संकल्प से सिद्धि’ करोडमैप
यह संकल्प का नहीं, भ्रष्टाचार का बजट : चरणदास महंत
पूरे परिवार पर कुल्हाड़ी से संघातिक हमला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
वित्त्मंत्री ओपी चौधरी ने विधानसभमें पेश किया°, 1 लाख 72 हजार करोड़ कबजट
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?