NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: आयुष्मान भारत योजना से निशुल्क बनाम सवा लाख फीस ले ली
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > आयुष्मान भारत योजना से निशुल्क बनाम सवा लाख फीस ले ली
सारंगढ़

आयुष्मान भारत योजना से निशुल्क बनाम सवा लाख फीस ले ली

lochan Gupta
Last updated: November 6, 2024 11:49 pm
By lochan Gupta November 6, 2024
Share
4 Min Read

सारंगढ़। जिला के सारंगढ़ से बरमकेला मार्ग के बंधापाली स्थित निजी हस्पताल आर एस एम अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पीलिया, शुगर, किडनी और लीवर इन्फेक्शन के बिमारी का ईलाज निशुल्क करने का भरोसा देकर एक लाख बीस हजार रूपये की मोटी फीस लेने व आयुष्मान भारत योजना के तहत 80 हजार रूपये भी हस्पताल द्वारा प्राप्त करने का मामला सामने आया है। जिला मुख्यालय के सोनाडूला निवासी मिनकेतन पटेल ने थाने में इस आशय की शिकायत करते हुए हस्पताल प्रबंधन पर कार्यवाही की मांग किया है।
सारंगढ़ विकासखंड़ के सोनाडूला निवासी मिनकेतन पटेल ने बंधापाली स्थित आरएसएम अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि – उनकी बीमार माता गंगा पटेल के इलाज के दौरान आयुष्मान भारत योजना का दुरुपयोग करते हुए उनसे मोटी रकम वसूल गई। मिनकेतन ने आरोप लगाया है कि अस्पताल प्रशासन ने आयुष्मान भारत योजना कार्ड से इलाज का भरोसा देकर पहले योजना से 34,000 रूपयें, 38,200 रूपये, और 8,500 रुपये की तीन किस्तों में कुल 80,700 रुपये काट लिए। इसके बावजूद अस्पताल ने मिनकेतन से 1,20,000 रुपये नगद भी वसूल कर लिए। उस राशि का बिल तक देने से इंकार कर दिया।
थाना में दिये आवेदन में मिनकेतन पटेल का कहना है कि आरएसएम अस्पताल की ओर से उनकी माँ को पीलिया, शुगर, किडनी और लीवर इन्फेक्शन जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 28 अक्टूबर को भर्ती किया गया था। उसे बताया गया कि -आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज का सारा खर्च कवर होगा। लेकिन इलाज के दौरान उन्हें लगातार नगद भुगतान करने को मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, अस्पताल ने मरीज की हालत बिगडऩे पर उसे दूसरे अस्पताल में रिफर कर दिया, और फिर से 13, 800 रुपये का अतिरिक्त बिल थमा दिया। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होने सिटी कोतवाली सारंगढ़ को पूरे मामले की शिकायत किया है।
बिना बिल के वसूली व जवाब देने से इंकार
मिनकेतन का कहना है कि जब उन्होंने वसूली गई रकम का बिल मांगा तो अस्पताल प्रशासन ने साफ तौर पर मना कर दिया और संतोषजनक जवाब देने से भी इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद इस प्रकार की अवैध वसूली न केवल गरीब मरीजों का आर्थिक शोषण है, बल्कि इस योजना के नाम पर गोरखधंधा किया जा रहा है। मिकेतन ने बताया कि इस मामले की शिकायत करने पर भी अस्पताल ने उन्हें बार-बार टालने की कोशिश की। गरीब मरीजों को इलाज के नाम पर ठगना और उनकी जेब पर डाका डालना इस अस्पताल में आम होता जा रहा है।
जाँच और कड़ी कार्रवाई की मांग
मिकेतन पटेल ने सिटी कोतवाली पुलिस थाना में आवेदन देते हुए प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषी अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्य वाही की मांग की गई है। टी आई कामिल हक ने बताया कि – शिकायत की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

ग्रामीण युवती और महिलाओं के लिए सिलाई और ब्यूटी पार्लर का निवास और भोजन सुविधा के साथ निशुल्क प्रशिक्षण

कलेक्टर-एसपी व विधायक ने किया सारंगढ़ मीडिया हाउस का भव्य शुभारंभ

रायपुर धरना में बिलाईगढ से कार्यकर्त्ता हुए शामिल

मुर्दों के पेट का राशन डकार गए भ्रष्टाचार के सौदागर

भजन मेला मे शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत हुई राजनैतिक दलों की बैठक
Next Article शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों कों लेकर जमदरहा में हुई सेक्टर बैठक

खबरें और भी है....

अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
सुकमा के पोलमपल्ली जंगल में एनकाउंटर, 1 नक्सली ढेर
2 महीने में एक क्विंटल गांजा व 2963 केजी अफीम जब्त
शहर की बेटी मोनिका इजारदार को मिला ‘भारत विभूषण’ सम्मान
सरकार का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक गाडिय़ों के लिए बदला सब्सिडी का नियम,अब 2028 तक मिलेगा लाभ

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अटल परिसर से विकास का नया अध्याय-मुख्यमंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?