NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: नवागांव में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > नवागांव में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
खरसिया

नवागांव में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के तहत विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

विद्यार्थियों ने बनाए उत्कृष्ट मॉडल

lochan Gupta
Last updated: October 26, 2024 11:41 pm
By lochan Gupta October 26, 2024
Share
2 Min Read

खरसिया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागांव में विज्ञान प्रदर्शनी मेला का सफल आयोजन किया गया। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर और ऑटोमोबाइल के कक्षा 9वी से 12वीं तक के बच्चों द्वारा मॉडल बनाकर आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। वहीं प्राचार्य आरपी पात्रे द्वारा बेहतरीन मॉडल बनने पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया। स्कूल में संचालित व्यावसायिक पाठ्यक्रम के व्यावसायिक प्रशिक्षक भोजकुमार राठौर व प्रयंक कुमार शर्मा द्वारा बच्चों को मॉडल बनाने में मार्गदर्शन किया गया। मुख्यअतिथि के तौर पर शामिल विमल गर्ग ने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा स्कूली शिक्षा में बहुत जरूरी है, व्यावसायिक शिक्षा एक ऐसा शब्द है जिसका उपयोग हम व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए करते हैं जो हमारे बच्चों को रोजगार के लिए तकनीकी कौशल सिखाता है। अच्छे तकनीकी कौशल बच्चों को विश्वसनीय नौकरी पाने का सबसे अच्छा मौका देते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला विकास समिति की अध्यक्ष श्रीमती अहिल्या पटैल, नवागांव के सरपंच विजय कुमार मांझी और गणेश राठौर शामिल हुए।
कार्यक्रम की सफलता में सभी शिक्षकों का सहयोग रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य रूप से ग्राम पंचायत नवागांव से लोचन प्रसाद पटैल, नंदलाल, नीलांबर पटैल, रामेश्वर पटैल तथा नवागांव स्कूल से एफ.तिग्गा, एचएस साहू, एलआर दर्शन, बीएस पटेल, केएम नायक, एन.नागवंशी, टीएस चंद्रा, आर.दर्शन, वी.राठिया, एस.गवेल, एसके पटेल, जी.पटेल, एन.वर्मा, एस.चौहान, एसएस पटेल, ए.कंवर, के.दीवान, आर.जटवार, पीडी पटेल, ए.अग्रवाल, ए.कुशवाहा, के.नायक, जे.नायक का सहयोग रहा।प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन व्यावसायिक प्रशिक्षक भोजकुमार राठौर द्वारा किया गया।
प्रतिवर्ष होता है दो औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण
व्यावसायिक प्रशिक्षक भोजकुमार राठौर ने बताया कि विगत 6 वर्षों से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन व्यावसायिक पाठ्यक्रम के अंतर्गत किया जा रहा है। यह महज एक कार्यक्रम नहीं, यह बच्चों के हुनर को शिखर तक पहुंचाने की एक सोच है। वहीं बताया कि प्रतिवर्ष विद्यार्थियों को दो औद्योगिक भ्रमण कराए जाते हैं, जिससे बच्चों को प्रैक्टिकल समझने में आसान होता है और प्रत्येक महीने अतिथि शिक्षकों द्वारा व्याख्यान कराया जाता है।

You Might Also Like

न्योता-भोज : 400 विद्यार्थियों को दीपांतिका ने कराया पौष्टिक आहार

खाद वितरण में शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन नहीं खाद्य वितरण में भारी गड़बड़ी

श्री शिव महापुराण कथा खरसिया में आज शामिल होंगे सीएम साय

खरसिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई भक्त माता कर्मा की जयंती

अखण्ड राम सप्ताह में निकाली गई भव्य पालकी शोभायात्रा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article गोंडवाना सुपरफास्ट में 3 स्लीपर और 2 इकोनॉमी एसी कोच की सौगात : परितोष शुक्ला
Next Article 367 स्कूली बच्चों का कराया गया नेत्र परीक्षण

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?