NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: एडीआरएम एवं डीसीएम ने चौपाल के माध्यम से यात्रियों से किये संवाद
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > एडीआरएम एवं डीसीएम ने चौपाल के माध्यम से यात्रियों से किये संवाद
बिलासपुर

एडीआरएम एवं डीसीएम ने चौपाल के माध्यम से यात्रियों से किये संवाद

यात्रियों से लिया गया बहुमूल्य फीडबैक

lochan Gupta
Last updated: October 24, 2024 12:25 am
By lochan Gupta October 24, 2024
Share
2 Min Read

बिलासपुर। मण्डल में स्वच्छता अभियान 4.0 के अंतर्गत प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ‘रेल चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य यात्रियों से सीधे संपर्क करना, स्वच्छता पर फीडबैक प्राप्त करना तथा स्टेशन स्वच्छता के संबंध में उनकी समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करना है। इसी कड़ी के तहत 23 अक्टूबर को चांपा रेलवे स्टेशन पर एडीआरएम श्री चंद्रभूषण एवं डीसीएम श्री एस भारतीयन के नेतृत्व में रेल चौपाल का आयोजन किया गया। रेल चौपाल के माध्यम से स्वच्छता के प्रति यात्रियों को जागरूक करते हुये उन्हें स्वच्छता संबन्धित विभिन्न जानकारी दी गई। इस दौरान सफाई मित्रों को सफाई के मानकों और स्वच्छता कार्य के सुरक्षित निष्पादन के तरीकों पर मार्गदर्शन भी दिया गया। साथ ही सफाई मित्रों को अपने कार्य को अधिक प्रभावी और सुरक्षित ढंग से कैसे करना है, इस पर भी चर्चा की गई। यात्रियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, विशेषकर सिंगल-यूज प्लास्टिक के खतरों के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के पर्यवेक्षक, कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में रेल यात्रियों ने भाग लिया। एडीआरएम चंद्रभूषण एवं डीसीएम एस भारतीयन द्वारा रेल यात्रियों से सीधा संवाद स्थापित किया एवं स्वच्छता के मुद्दों पर उनका फीडबैक व महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए। साथ ही इन सुझावों को सकारात्मक रूप से लेकर यात्रियों को आश्वस्त किया कि उनके विचारों को ध्यान में रखते हुए रेल सेवाओं में वृद्धि/सुधार किया जाएगा। यात्रियों ने रेलवे द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्टेशन पर पुनर्निर्माण कार्य चलने के बावजूद स्टेशन परिसर की सफाई व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही कई यात्रियों ने स्वच्छता और यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा इस प्रयास में सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता है साथ ही यात्रियों का भी कर्तव्य है कि वे स्टेशन परिसर और ट्रेनों को साफ रखने में रेलवे का सहयोग करें।

You Might Also Like

एसईसीएल में 49वीं त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

रेलवे के सिग्नल और दूरसंचार विभाग ने प्राप्त किया अखिल भारतीय दक्षता शील्ड

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश द्वारा चांपा-बाराद्वार-उरगा-कोरबा-गेवरारोड सेक्शन का संरक्षा निरीक्षण

महाप्रबंधक के साथ ऑल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन एवं पदाधिकारियों की अनौपचारिक बैठक बिलासपुर में सम्पन्न

आरपीएफ ने ब्रजराजनगर प्लेटफार्म में पकड़ा दो लाख का गांजा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छत्तीसगढ़ से दीपावली-छठ के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, 12 हजार यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म टिकट
Next Article 159 स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सफलता पूर्वक लागू

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?