बसना। विप्र भवन बसना में शिक्षा अंजोर भारत के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में बसना विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के कर कमलों में मया के खजाना छत्तीसगढ़ी साझा संग्रह का भव्य विमोचन हुआ।इस काव्य संग्रह के संपादक डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर संकुल केन्द्र जमदरहा के समन्वयक है। विमोचन के दौरान मुख्य रूप से डॉ. सम्पत अग्रवाल मुख्य अतिथि, आर. के. खरे अध्यक्षता, शिक्षा अंजोर भारत के संस्थापक पूर्णानंद मिश्रा विशिष्ट अतिथि,आत्मानंद इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य खिरोद्र कुमार पुरोहित सर,शीत गुप्ता, रामशरण अग्रवाल, रमेश अग्रवाल के अलावा बसना विकासखंड के समस्त पत्रकार उपस्थित रहें। मया के खजाना काव्य संग्रह छत्तीसगढ़ी भाषा को बढ़ावा देने हेतु युवा कवि डिजेन्द्र कुर्रे कोहिनूर का अनुकरणीय पहल है। जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों के साहित्यकार इसमें शामिल है। साहित्य के प्रति समर्पण सतत रूप से प्रयास रत है। जिनके बदौलत आज दर्जनों काव्य संग्रह का संपादन कर चुके है।साहित्य में आपके इन उत्कृष्ट कार्य हेतु बसना अंचल के सभी पदाधिकारी, शिक्षा अंजोर भारत के पदाधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारी, एवं अंचल के पत्रकार लोग बधाई प्रेषित किये है।