NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ चपले मंडल में सांसद राठिया ने रोपे पौधे
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > खरसिया > ‘एक पेड़ माँ के नाम’ चपले मंडल में सांसद राठिया ने रोपे पौधे
खरसिया

‘एक पेड़ माँ के नाम’ चपले मंडल में सांसद राठिया ने रोपे पौधे

नवीन शाला भवन का लोकार्पण और छात्राओं को वितरित की सायकल

lochan Gupta
Last updated: August 26, 2024 1:30 am
By lochan Gupta August 26, 2024
Share
3 Min Read

खरसिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे एक पेड़ मां के नाम का कार्यक्रम रविवार को भारतीय जनता पार्टी चपले मंडल के ग्राम नहरपाली के हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण, ग्राम चपले हायर सेकेण्डरी स्कूल, कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रांगण, माध्यमिक शाला बसनाझर के प्रांगण में अशोक वृक्ष व नवीन प्राथमिक शाला भवन निर्माण का लोकार्पण एवं हायर सेकेंडरी स्कूल सोण्डका के प्रागण में सम्पन्न हुआ। सभी जगह अशोक के पौधे रोपे गए। तत्पश्चात सोंडका स्कूल के 9वीं कक्षा के छात्राओं को मुख्यमंत्री सरस्वती सायकल योजना के तहत सायकल वितरण किया गया। तत्पश्चात समस्त स्कूल के शिक्षक गण छात्र छात्राओं एवं सैकड़ो की संख्या में आये आसपास के नागरिकों की सभा को संबोधित करते हुए सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि प्रदूषण से मुक्ति का संदेश देने के लिए पेड़ का उपयोग करना एक अद्भुत विचार है। पेड़ हमारे पर्यावरण के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण हैं और प्रदूषण से लडऩे में मदद करते हैं। वहीं अत्यधिक पेड़ों के चलते वर्षा भी अधिक होती है, जिसके चलते हमें खेती करने में काफी मदद मिलती है। माँ के नाम पर, प्रदूषण से मुक्ति का संकल्प लें, हरियाली बढ़ाएं, प्रदूषण को कम करें, स्वच्छ हवा और पानी का संकल्प लें, हमारी मातृभूमि को स्वच्छ और हरित बनाएं। इस आह्वान के तहत सभी छात्र-छात्राओं एवं किसान भाइयों को अपने-अपने आंगन, बाड़ी, खेत-खलियानों में एक-एक पेड़ अपने माता-पिता बच्चों के नाम लगाने हेतु प्रोत्साहित भी किया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया के साथ छाया विधायक माननीय महेश साहू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया कमल गर्ग, चपले मंडल के अध्यक्ष पुरषोत्तम पटेल, महामंत्री खेम साहू, दिनेश पटेल, दिनेश नायडू, मीडिया प्रभारी अमित साहू, सौरभ अग्रवाल, भाजपा चपले मंडल खरसिया नगर मंडल, जोबी मंडल के समस्त मोर्चा के पदाधिकारी गण क्षेत्रीय वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता गण एवं सैकड़ों ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में तहसीलदार लोमश मीरी, सीईओ हिमांशू साहू, बीईओ शैलेष देवांगन, बीएमओ अभिषेक पटेल, बीआरसी प्रदीप साहू, सभी ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव एवं समस्त स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक गण एवं वन विभाग के कर्मचारी गण, क्षेत्रीय पटवारी गण, आरआई शर्मा का विशेष योगदान रहा।

You Might Also Like

रंगारंग डांस प्रतियोगिता एवं मड़ाई मेला का तिऊर खरसिया में हुआ आयोजन

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति खरसिया की बैठक संपन्न बिलासपुर अधिवेशन के लिए पूर्ण तैयारियां

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का चपले संयुक्त मंडल पथ संचलन संपन्न

खरसिया में ऐतिहासिक बढ़त के लिए सभी कार्यकर्ताओं सांसद राठिया ने जताया आभार

सुयश मित्तल का सुयश, 12 वी बोर्ड में 90.5प्रतिशत अंक किया हासिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रदेश के पहले गुरुकुल कराते कॉलेज एकताल में शुरू करने खेमराज ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र
Next Article रायगढ़ कॉपी निर्माता संघ का दो दिवसीय नि:शुल्क भोजन प्रसाद वितरण शिविर का हुआ शुभारंभ

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?