NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘आप’ के जिला सचिव ने स्कूलों में अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए गंभीर सवाल
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > ‘आप’ के जिला सचिव ने स्कूलों में अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए गंभीर सवाल
धरमजयगढ़

‘आप’ के जिला सचिव ने स्कूलों में अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए गंभीर सवाल

बताया वरिष्ठ नागरिकों का अपमान, व्यवस्था के असंतुलन की जताई आशंका

lochan Gupta
Last updated: August 25, 2024 2:25 am
By lochan Gupta August 25, 2024
Share
3 Min Read

धरमजयगढ़। हाल ही में शिक्षा मंत्री के अनुमोदन पर रायगढ़ जिले के डीईओ ने स्कूलों में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष की नियुक्ति पत्र की सूची जारी की है। धरमजयगढ़ ब्लॉक के लक्ष्मीपुर ग्राम पंचायत के एक मिडिल स्कूल में नगर पंचायत क्षेत्र के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीण स्कूल में नगरीय इलाके के सख्श को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर बच्चों के पालकों ने पूर्व में भी रोष जताया है। अब आप पार्टी के जिला सचिव दिनेश्वर राठिया ने इस पूरी नियुक्ति को लेकर सवाल खड़े किए हैं। यही नहीं उन्होंने इन चुनिंदा चेहरों को अध्यक्ष बनाए जाने को भाजपा का राजनीतिक दांवपेंच बताया है। आप पार्टी के जिला सचिव दिनेश्वर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बीजेपी अपने चहेते लोगों को स्कूलों में अध्यक्ष बनाकर न केवल पूरे क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों का अपमान कर रही है बल्कि यह बीजेपी द्वारा शिक्षा व्यवस्था के राजनीतिकरण की मानसिकता को भी स्पष्ट रूप से दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूली व्यवस्था पर गंभीर और विपरीत प्रभाव पडऩे की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है।
इस मामले पर दिनेश्वर राठिया आम आदमी पार्टी जिला सचिव रायगढ़ ने कहा कि छत्तीसगढ़ हमारे राज्य सरकार द्वारा नियुक्त स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष की नियुक्ति शिक्षा अधिनियम के विपरीत किया गया है। उन्होंने कहा कि साय सरकार द्वारा सभी स्कूलों में अपने पार्टी के ही कार्यकर्ताओं में से अध्यक्ष बनाया गया है, जो ग़लत है। जिला सचिव दिनेश्वर राठिया ने बताया कि शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल में अध्यनरत विद्यार्थीयों के पालकों को ही स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं सदस्य, एक शिक्षक, सचिव, एवं एक शिक्षक कोषाध्यक्ष मिलाकर 16 सदस्यों की समिति बनाकर उसी मे से पालकों की सहमति से अध्यक्ष बनाया जाना रहता है। दिनेश्वर ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी को इस विषय पर जल्द विचार विमर्श कर अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर समीक्षा करें। ताकि स्कूलों की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

You Might Also Like

संस्कृति गौरव महासम्मेलन समारोह का आयोजन

कटहल से आकर्षित होकर रिहायशी इलाके में घुस रहे हाथी

मड़वाताल घाट में फिर पलटा वाहन

हाथियों ने सैकड़ों फेंसिंग पोल व रोपित पौधों को पहुंचाया नुकसान

धरमजयगढ़ क्षेत्र में मनाई गई माता कर्मा जयंती

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नवा रायपुर के प्रमुख मार्गों और चौराहों के नामकरण के लिए गठित समिति मे ओपी चौधरी शामिल
Next Article एसपी पटेल ने किया थाना कोतरारोड़ का निरीक्षण

खबरें और भी है....

वित्तमंत्री चौधरी आज करेंगे बजट पेश
डीएमएफ घोटाले में टुटेजा, शराब स्कैम में अनवर ढेबर गिरफ्तार
सरकार को सडक़ से सदन तक घेरेंगे-चरणदास
मोबाइल दुकान में 5 लाख की चोरी
8 गौवंश के साथ दो तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?