NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: अजब नगर पंचायत घरघोड़ा का गजब कारनामा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > अजब नगर पंचायत घरघोड़ा का गजब कारनामा
रायगढ़

अजब नगर पंचायत घरघोड़ा का गजब कारनामा

भ्रष्टाचार की बयानगी आवक-जावक पंजी रिकार्ड ने खोला, छुट्टी के दिन अधिकारियों ने किए कुटचरित, आवक में 91 जावक में 575 सरल क्रमांक को दर्ज करना छोड़े, भाजपा पार्षद के आरटीआई जानकारी से खुला भ्रष्टाचार का पोल, अब सीएम साय से शिकायत की तैयारी

lochan Gupta
Last updated: August 13, 2024 2:57 am
By lochan Gupta August 13, 2024
Share
5 Min Read

रायगढ़। भष्टाचार और उल जुलूल क्रियाकलापों को लेकर घरघोड़ा नगर पंचायत सुर्खियों में प्रथम स्थान में रहता है। जिसमे अजब गजब के कारनामे गाहे बगाहे सामने आते रहते है, जिसका ही प्रमाण है कि बीते माह सीएमओ, इंजीनियर, बाबू समेत 5 को निलंबित एक साथ शासन ने किया है, इस बीच अब सूचना के अधिकार के दस्तावेजो से एक ओर कारनामा की पोल आवक जावक पंजी ने ख़ोला है। इसे लेकर सीएम से शिकायत की तैयारी भाजपा नेता कर रहे है।
शासकीय कार्यालयों में आवक-जावक पंजी का उपयोग सिर्फ प्राप्त पत्रों ओर कार्यलय से प्रेषित पत्रों को अंकित किया जाता है। भ्रष्टाचार की नई कहानी को नगर पंचायत घरघोड़ा ने इसी आवक जवाक पंजी के आधार पर कर दिया है।अब सवाल उठता है कि इसमे कोई क्या कर सकता है किंतु जब नगर पंचायत घरघोड़ा की आवक व जावक पंजी को सूचना के अधिकार के तहत एक जनवरी 2024 से 20 मार्च 2024 तक कि प्राप्त पंजी के अवलोकन से एक बड़ा भ्रष्टाचार का भांडा फूटा है। कार्यलय के आवक पंजी में क्रमांक 909 से सीधे 1000 नम्बर अंकित किया गया है और 91 अंक छोड़ दिये गये है। वहीं, जावक पंजी में 1116 क्रमांक के बाद सीधे 1691 क्रमांक अंकित है 575 क्रमांक छोड़ दिये गये जो अपने आप मे गंभीर सवाल उतपन्न कर रहा है। जिसमें आखिर इन के बीच के जारी पत्र किसे प्रेषित किया गया है, इन्हें छुपाने का क्या उद्देश्य है जो जांच का विषय है। दूसरी ओर जब दस्तावेज की प्रमाणिकता जांच की गई तो आवक व जावक पंजी में अंकित लेख अलग अलग लोगो ने इसमे लिखा है । जबकि आवक जावक भी हर शासकीय कार्यलय में एक शाखा होती है और उसके लिये एक कर्मचारी को जिम्मेदारी भी दी जाती है फिर इन 3 माह की निकाली गई आवक जावक पंजी में कई कर्मचारियों या बाहरी व्यक्तियों से लिखाये जाने का आरोप लग रहा है। फिलहाल इस पूरे घटनाकारित का अगर सूक्ष्मता से जांच हो सडक़ निर्माण में हुए भ्रष्टाचार से 5 अधिकारी निलंबित हुए है उससे बड़ा कांड सामने आ सकता है।
छुट्टी के दिन भी चलता रहा कार्यलय
शासन द्वारा सभी शासकीय कार्यलय को 7 दिवस में 2 दिन शनिवार व रविवार को अवकाश होता है यदा कदा कर्मचारीगण छुट्टी के दिन पेंडिंग कार्य करते दिख जाते है परंतु घरघोड़ा नगर पंचायत के जावक पंजी में बकायदा छुट्टी के दिन भी पत्र प्रेषित किये गये है जिसका प्रमाण पंजी के अवलोकन से होता है, दिनांक 17-02-24 शनिवार व 28-01-24 रविवार होने के बाद भी उस तिथि में तत्कालीन सीएमओ व कर्मचारी के एरियर्स भुगतान के साथ साथ अनुबंध पत्र व अनुज्ञ राजस्व वसूली का उल्लेख किया गया है जो गम्भीर जांच का मामला बनता है ।
जावक क्रमांक कोरा छोडक़र शीश से दुकान अवांटन उल्लेख
जावक पंजी के क्रमांक 1946,1947,1948 को कोरा छोड़ दिया गया है व 1949 नम्बर में सिर्फ सयुक्त लिख कर छोड़ दिया गया जबकि शासन के स्पष्ट नियम है कि कोरे जगह नही छोड़े जायेंगे ऐसे में कभी भी कोई फर्जी पत्र तैयार कर इन अंकों का दुरुपयोग किया जा सकता है। जावक पंजी क्रमांक 846, 847, 848 में दुकान आवंटन आवंटन बावत अंकित है । सबसे बड़ी बात है कि इसे शीश से लिखा गया है। जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारी वर्ग मेंपंचायत के गलियारों में यह चर्चा बन गई है इसे कोई बाहरी व्यक्ति ने लिखा है। भाजपा कांग्रेस दोनो दलों के नेताओ ने फर्जी रूप से दुकान का आवंटन करने की तैयारी का अंदेशा जताया रहे है। और जांच की मांग किए है।
सूचना के अधिकार जैसे सशक्त कानून से ही घरघोड़ा नगर पंचायत में चल रहे मनमानी यो की पोल खुल रही है ओर उसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है । आवज-जावक पंजी में जिस तरह छेड़ छाड़ की गई है बड़ा गम्भीर विषय है और इसकी जांच भी बारीकी से हो सही दोषी को सजा मिल सके ना छोटे कर्मचारी पर गाज गिरे। इस पूरे प्रकरण को मेरे द्वारा सीएम तथा अन्य आलाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
विजय शिशु सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष पार्षद घरघोड़ा (भाजपा)

You Might Also Like

आयुर्वेद विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हो रही ग्रामीण क्षेत्र की जनता

करंट की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

कबाड़ से जुगाड़ बन रहा संजय कॉम्प्लेक्स में मैना जोन

रायगढ़ का ‘नया नागलोक’, 26 प्रजातियां मिली

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, खरसिया के लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जंगली सूअर के अवैध शिकार में करंट लगने से हुई थी व्यक्ति की मौत
Next Article बेहोश कर महिला की हथौड़े से कर दी हत्या

खबरें और भी है....

कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
बेकाबू पिकअप खाई में गिरी, दो की मौत
हाथी के हमले में महिला की मौत,तीसरे दिन मिला शव
बंद कमरे में मिली युवक की रक्तरंजित लाश
आइसक्रीम खिलाने के बहाने मासूम से गंदी हरकत

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
कांग्रेस सिंडिकेट ने जनता को लूटा, नक्सलवाद अंतिम सांस पर-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?