NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: धरमजयगढ़ ब्लॉक के 54 संकुलों में पालक शिक्षक बैठक अयोजित
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > धरमजयगढ़ > धरमजयगढ़ ब्लॉक के 54 संकुलों में पालक शिक्षक बैठक अयोजित
धरमजयगढ़

धरमजयगढ़ ब्लॉक के 54 संकुलों में पालक शिक्षक बैठक अयोजित

lochan Gupta
Last updated: August 8, 2024 2:25 am
By lochan Gupta August 8, 2024
Share
2 Min Read

धरमजयगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन व विकासखंड शिक्षा अधिकारी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में विकासखंड के 54 संकुलों में 6 अगस्त को मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। प्रत्येक संकुलों में जिला स्तर से निरीक्षण कर्ता अधिकारी व नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई जिसमें सभी विभाग प्रमुखों के द्वारा मॉनिटरिंग का कार्य किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री टी एक्का एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर. एस. सारथी द्वारा संकुल केंद्र कटाई पाली सी,पुसलदा एवं छाल का निरीक्षण किया गया। वहीं, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धरमजयगढ़ डिगेश पटेल द्वारा संकुल केंद्र शाहपुर, नरकालो, बोरो का निरीक्षण किया गया। तहसीलदार बी.के.डहरिया द्वारा संकुल केंद्र खम्हार, मिरिगुड़ा, अमृतपुर का निरीक्षण किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किये गए संकुल केंद्रों में बच्चों की प्रगति पर चर्चा की विद्यालय में बच्चों के लिए पालकों के साथ मिलकर शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने हेतु बच्चों का भविष्य गढऩे की दिशा में सतत प्रयास हेतु शिक्षकों और पालकों से अनुरोध किया व एक पेड़ माँ के नाम पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों के साथ पौधरोपण किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान मेरा कोना ,छात्र दिनचर्या ,बच्चों की अकादमिक प्रगति व डिजिटल प्लेटफॉर्म व 12 बिंदुओं पर सभी पालकों से चर्चा की गई। मेगा मीटिंग में विकास खंड धरमजयगढ़ से कुल 30053 विद्यार्थी, कुल पालक में 3196 महिला व 4725 पुरुष 582 जनप्रतिनिधि 118 काउंसलर शिक्षाविद की उपस्थिति रही। इस दौरान एक पेड़ माँ के नाम पर कुल 1942 पेड़ लगाए गए और मेरिट में आये छात्रों के 324 पालको को सम्मानित किया गया। 1068 पालको द्वारा एप डाऊनलोड किया गया व विद्यालय से संबंधित 359 मुद्दे उठाए गए जिसका समाधान पालक व शिक्षकों ने मिल कर किया व सभी के द्वारा बच्चों के भविष्य से संबंधित सुझाव प्रस्तुत किए गए। उक्त कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया।

You Might Also Like

धरमजयगढ़ क्षेत्र में गजराज जमकर मचा रहे उत्पात

किसानों की जमीन पर मनमाने तरीके से मिट्टी डंप कर रहा एसईसीएल प्रबंधन!

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धरमजयगढ़ सेजेस ने लहराया परचम

सैकड़ों किसान धान बेचने से हो रहे वंचित -रविन्द्र राय

कंटीले तार में उलझकर घायल चीतल की मौत

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जूटमिल स्कूल में हुआ मेगा पालक शिक्षक सम्मेलन का आयोजन
Next Article ये बेजुबां दरख़्त लेते नहीं जीवन भर देते हैं : सुनील रामदास

खबरें और भी है....

सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
102 परीक्षा केंद्रों पर 12वीं की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले- प्रश्नपत्र था सामान्य, 122 एब्सेंट रहे
कोलकाता-लखनऊ मैच में बॉल टू बॉल लगा रहे थे दांव
लाखों की गबन कर फरार ऑटोमोबाइल मैनेजर गिरफ्तार
दातून तोडऩे जंगल गये वृद्ध को हाथी ने कुचला

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सुशासन नीति से नागरिकों को मिलेगी तेज व पारदर्शी सेवा : वित्त मंत्री
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?