NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भाजपा के चुनावी अभियान में सोशल मीडिया की रही अहम भूमिका : सीएम साय
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > भाजपा के चुनावी अभियान में सोशल मीडिया की रही अहम भूमिका : सीएम साय
रायपुर

भाजपा के चुनावी अभियान में सोशल मीडिया की रही अहम भूमिका : सीएम साय

lochan Gupta
Last updated: May 29, 2024 10:00 pm
By lochan Gupta May 29, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा की सोशल मीडिया टीम से कल भेंट-मुलाकात एवं अनौपचारिक चर्चा की। श्री साय ने टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विपक्ष में रहते हुए छत्तीसगढ़ भाजपा की सोशल मीडिया टीम ने जिस तरीके से कांग्रेस सरकार के कारगुजारियों एवं भ्रष्टाचार को उजागर किया उससे छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने में बेहद मदद मिली और अब यही टीम भाजपा सरकार के कामकाज को जनता के बीच पहुंचा रही है।
सीएम साय ने कहा कि एक मुख्यमंत्री होने के नाते आप लोगों का आभार व्यक्त करता हूं कि मोदी जी के पिछले 10 साल की उपलब्धियों एवं मोदी की गारंटी के तहत 100 दिन में पूरा किए गए वादों को एवं पिछली कांग्रेस सरकार की विफलताओं को भी आपने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि आगे आने वाले पांच साल में छत्तीसगढ़ को बहुत आगे लेकर जाना है। मोदी जी के संकल्प पत्र की योजनाओं को लागू करना है और केंद्र एवं राज्य की योजनाओं से लोगों को अवगत कराना है, जिसमें आप लोगों का रोल अहम होगा। उन्होंने सदस्यों से बीच-बीच में मिलते रहने, आपस में संवाद करते रहने की बात कही।
श्री साय ने कहा कि चुनाव के दौरान इस भीषण गर्मी में केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन ने छत्तीसगढ़ में चुनावी कैंपेन किया। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 4 बार छत्तीसगढ आगमन हुआ। गृहमंत्री अमित शाह जी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी सहित कई बड़े नेताओं ने छत्तीसगढ़ का दौरा किया। प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी प्रदेश संगठन के साथियों ने चुनावी जनसभाएं की। इस पूरे चुनाव प्रचार को आप लोगों ने बखूबी जनता तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचाया। इसमें सबसे बड़ा रोल आप लोगों का रहा जिसका ये परिणाम है कि हम छत्तीसगढ़ की सभी ग्यारह सीटें जीतने जा रहे हैं।
नक्सलवाद पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नक्सलवाद के खिलाफ जो लड़ाई हम लड़ रहें है, उसे विपक्ष फेक बता रहा है। उनके ऐसे सभी झूठी बातों को सकारात्मक एवं वास्तविकता से पेश करना है। इसकी जिम्मेदारी आप सभी सोशल मीडिया के साथियों की है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सोशल मीडिया का क्रेज निचले स्तर तक एवं गांव-गांव तक पहुंचा है, जिसके कारण आप लोगों का योगदान बहुत अहम हो जाता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, सोशल मीडिया के प्रदेश संगठन प्रभारी संजय श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता दीपक म्हस्के, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह, सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, सोमेश चंद्र पांडेय, मितुल कोठारी सहित प्रदेश सोशल मीडिया टीम के प्रदेश एवं जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री का प्रेस अधिकारी होना बेहद जिम्मेदारी का काम : आलोक सिंह

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रेस अधिकारी होना बेहद जिम्मेदारी का काम होता है। हर पल चौकस रहना पड़ता है। सूचनाओं से अपडेट रहना होता है। सूचनाओं का कोई समय नहीं होता है, लिहाजा ये सातों दिन चौबीस घंटे का काम है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में घटित घटनाओं की जानकारी रखनी होती है। माननीय मुख्यमंत्री को पल-पल की जानकारी देनी होती है। आलोक सिंह ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया पर नजर बनाये रखना भी बड़ा काम है। सीएम हाउस से आम लोगों की अपेक्षाएं जुडी होती हैं, लिहाजा सैकड़ो फ़ोन हर रोज अटेंड करना होता है। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री को अपना प्रेरणा स्त्रोत बताया। कहा कि वे हमेशा लोगों से जीवंत संपर्क रखते हैं। सबका फ़ोन उठाना उनकी दिनचर्या का हिस्सा है। उनसे ही ये आदत मैंने सीखी है जो मेरे कर्तव्य निर्वहन में मेरी मदद करती है। आलोक सिंह ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी दे कर मुझ पर जो भरोसा जताया है इसके लिए वो उनके सदैव आभारी रहेंगे।

You Might Also Like

डॉक्टर से 2 करोड़ 92 लाख की धोखाधड़ी

चार नाबालिगों ने शराब दुकान का ताला तोड़ा

रायपुर में पैसे लेकर जमानत करवाने वाला हुआ गिरफ्तार

फिर आसमां छूने को तैयार माउंटेन मैन

संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article संरक्षा के उत्कृष्ट कार्य निष्पादन हेतु 2 संरक्षा प्रहरियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित
Next Article हाटी के स्वामी आत्मानंद स्कूल में समर कैंप आयोजित, क्रिएटिव आर्ट्स सीख रहे विद्यार्थी

खबरें और भी है....

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
सलियाटोली में बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर का सीएम साय ने किया भूमिपूजन
घरेलू विवाद में बेटे पर चाकू से हमला, आरोपी पिता गिरफ्तार
अस्पतालों में मीडिया पर पाबंदी वाला तुगलकी फरमान निरस्त
बारकोड व चेतावनी के साथ स्कूलों में पहुंचेंगी शासकीय किताबें

Popular Posts

8.77 करोड़ की लागत से कुनकुरी में बनेगा मातृ-शिशु अस्पताल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?