NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > बिलासपुर > संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया
बिलासपुर

संरक्षा के सजग प्रहरियों को महाप्रबंधक ने सम्मानित किया

lochan Gupta
Last updated: May 1, 2024 10:16 pm
By lochan Gupta May 1, 2024
Share
3 Min Read

बिलासपुर। रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 01 मई’ 2024 को रायपुर एवं नागपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 02 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री विजय कुमार साहू के द्वारा सम्मानित किया गया ।
रायपुर रेल मण्डल के भिलाई स्टेशन में कार्यरत मालगाड़ी प्रबंधक, श्री डी. आशीष राव ने दिनांक 10 अप्रैल’ 2024 को अपने ड्यूटी के दौरान मालगाड़ी से एक दूसरी ट्रेन मे एक खराबी को देखा । जिसमे कि उस ट्रेन के एक वैगन के पहिया के हिस्से में दरार को देखा एवं इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गयी । उन्होने ने वैगन के उस टूटे हुए हिस्से का फोटो तत्काल उच्च अधिकारियों को भेजा । जिसकी वजह से समय रहते उस खराबी का उचित समाधान किया गया अन्यथा इसकी वजह से बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। श्री आशीष राव के तत्परता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई। इसी प्रकार नागपुर रेल मण्डल के गोंदिया स्टेशन में कार्यरत मालगाड़ी प्रबंधक श्री मन मोहन सैनी ने दिनांक 18 मार्च’ 2024 को माल गाड़ी से लाइन न?-6 में कन्हान स्टेशन यार्ड मे प्रवेश कर रही थी, इसी दौरान श्री मन मोहन सैनी, मालगाड़ी प्रबंधक/गोंदिया ने लाइन नंबर 7 पर एक रेल फ्रैक्चर को देखा और इसकी सूचना उन्होने तुरंत वहाँ कार्यरत स्टेशन मास्टर को दी । तत्पश्चात, ऑन ड्यूटी पोर्टर स्टाफ को भौतिक सत्यापन के लिए भेजा गया और टूटी हुई फिश प्लेट की पुष्टि हुई । उपरोक्त घटना की सूचना सभी संबंधित विभागों को दी गई जिसके फलस्वरूप रेल फ्रैक्चर को दुरुस्त कर सुरक्षित रेल परिचालन को बहाल किया गया । इस प्रकार श्री मन मोहन सैनी के सूझबूझ एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई। संरक्षा कोटि के दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

You Might Also Like

रेलवे टिकट दलालों के विरूद्व आरपीएफ ने चलाया अभियान

चुनावी रंजीश में दो गुट भीड़ें, हुआ मौत का तांडव

दपूम रेलवे में टिकट चेकिंग और पार्सल स्टाफ को किया गया सम्मानित

रेलवे, बिलासपुर द्वारा लेखापरीक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्कूलों में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article श्रमिक दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों के व्यक्तित्व विकास पर सेमिनार का आयोजन
Next Article एलएचएस पुशिंग का कार्य, कई गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?