NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ‘भूपेश बघेल, पद्मा ने मिलकर महल को खत्म किया’
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ‘भूपेश बघेल, पद्मा ने मिलकर महल को खत्म किया’
रायपुर

‘भूपेश बघेल, पद्मा ने मिलकर महल को खत्म किया’

विभा देवव्रत सिंह बोलीं- राजा साहब को खून के आंसू रूलाए, अब उनके नाम पर वोट मांग रहे

lochan Gupta
Last updated: April 20, 2024 10:53 pm
By lochan Gupta April 20, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। खैरागढ़ में विभा देवव्रत सिंह ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर वीडियो जारी कर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि, भूपेश बघेल और कांग्रेस ने राजा साहेब को खून के आंसू रुलाए और अब उनके नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। भूपेश बघेल ने पद्मा सिंह के साथ मिलकर महल पर पत्थर बरसाए। दरअसल, विभा सिंह खैरागढ़ के राजा दिवंगत देवव्रत सिंह की पत्नी हैं। वहीं पद्मा सिंह का देवव्रत सिंह से तलाक हो चुका था। इसके बाद से राजघराने को लेकर कई विवाद सामने आते रहे हैं। इसी बीच लोकसभा चुनाव प्रचार का एक वीडियो सामने आया जिसमें पद्मा सिंह को उनकी धर्म पत्नी बताया गया। विभा ने वीडियो जारी कर कहा कि, मैं राजनांदगाव क्षेत्र की जनता से अपील करना चाहती हूं। भूपेश बघेल और पद्मा सिंह ने मिलकर महल को खत्म किया। महल पर पत्थर बरसाए, हमारे ऊपर जानलेवा हमला करवाया। हमारे महल को बंद करवा कर महल की राजनीति खत्म कर दी। राजा साहब के जिंदा रहते भी उन्होंने यही किया। उन्हें खून के आंसू रुलाए उन्हें पार्टी से बाहर किया। कांग्रेस पार्टी से हमारे परिवार को बरसों पुराना रिश्ता रहा है लेकिन राजा देवव्रत सिंह का सम्मान नहीं किया गया। उनके निधन के बाद कभी उनकी मूर्ति बनाकर कभी उनका नाम लेकर वोट मांगे जा रहे हैं।
विभा ने आगे कहा कि, जो औरत पद्मा 11 करोड़ रुपए लेकर जा चुकी है। 11 करोड़ रुपए के लिए उसने बच्चों को छोड़ दिया, राजा देवव्रत को छोड़ दिया। उस औरत को लाकर बार-बार भूपेश बघेल और यशोदा वर्मा प्रेजेंट वाइफ बताकर वोट कलेक्ट कर रहे हैं। इस बात का सबूत और वीडियो भी मेरे पास है। राजनांदगांव क्षेत्र के लोगों को बहका कर भूपेश बघेल बहुत गलत कर रहे हैं उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। पद्मा का हमारे राज घराने से कोई लेना-देना नहीं है। झूठी बातें करके वोट मांगा जा रहा है। मैं क्षेत्र वासियों से अपील करती हूं की अपने उज्जवल भविष्य के लिए सही पार्टी चुने।
बीजेपी के हाथों खेल रही विभा सिंह: कांग्रेस
विभा सिंह के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा विभा सिंह भारतीय जनता पार्टी के हाथों खेल रहीं हैं। सारा राजनांदगांव राज परिवार और छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति जानता है, पारिवारिक कलह की सूत्रधार कौन थीं। यह बात किसी से नहीं छुपी, जो देवव्रत सिंह की नहीं हुई वह कांग्रेस की कहां होगी।

You Might Also Like

बैगा आदिवासी को तुरन्त मिली ट्राइसिकल

धूल चेहरे पर जमी हैं और उमेश पटेल आईना पोछने में लगे हैं- नलीनिश ठोकने

कलेक्टर समेत 41 आईएएस अफसर हुए इधर-उधर

सीएम साय 2 को देंगे 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा का उपहार

शराब की बोतलें फोडक़र महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता
Next Article रायपुर में ढ्ढङ्कस्न ट्रीटमेंट के दौरान गई महिला की जान

खबरें और भी है....

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
रॉंक गार्डन स्थित झरना में नहाने के दौरान डूबने से युवक की मौत
खुडखुडिय़ा जुआ खेलाते रंगे हाथ पकड़ाया आरोपी, नगदी और जुआ सामग्री जब्त
बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
तलवार लहराने वाला युवक आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार

Popular Posts

साय मंत्रिमंडल व बीजेपी संगठन का विस्तार जल्द
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?