भिलाईनगर। तिवेन्द्र कुमार सिन्हा निवासी ग्राम रावा तहसील तरसीवा धमतरी अर्जुनी ने अपने अन्य पीडि़त साथियो के साथ थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि अर्जुन मानिकपुरी निवासी सुपेला द्वारा अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से पैसे लेकर धोखाधडी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला द्वारा आमजनो से नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश प्राप्त है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर भिलाई) सुखनंदनराठौरएवं नगरपुलिसअधीक्षक भिलाईनगर सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रार्थी तिवेन्द्र कुमार सिन्हा एवं अन्य पीडि़तो से मंत्रालय एवं अन्य विभागो में नौकरी लगाने के नाम से धोखाधडी करने वाले गिरोह के आरोपी अर्जुन मानिकपुरी की तलाश में लग गई। इसी दौरान मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि आरोपी अर्जुन मानिकपुरी सुपेला आया है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर रवाना होकर आरोपी अर्जुन मानिकपुरी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि प्रार्थी से 7,10,000 रूपये एवं प्रार्थी के अलावा करीबन 15-20 लोगो से अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर करीबन 71 लाख रूपये की ठगी करना बताये। इसी तारतम्य में आरोपी अर्जुन मानिकपुरी के निशादेही पर आरोपी तरूण कश्यप को रायपुर से एवं आरोपी हरि विवेक डहरिया को राजनांदगांव से पकड़ा गया। आरोपी किशोर जायसवाल को आज गिरफ्तार किया गया है।आरोपी हरि विवेेक डहरिया के विरूद्ध पूर्व में भी थाना अम्बागढ़ चैकी राजनांदगांव एवं थाना राजेन्द्र नगर रायपुर में भी धोखाधडी का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों से जप्ती कार्यवाही शेष होने से पुलिस रिमाण्ड में लिया गया है। आरोपियों से 02 कार हुण्डई वेन्यू एवं एस-क्रॉस व मोबाईल जप्त किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उनि अमित अंदानी, प्र.आर. उपेन्द्र सिंह, आर. विकास तिवारी, विवेक सिंह, फराज खान, महात्मा साहू, का विशेष योगदान रहा। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ धारा- 420, 467, 468, 471, 120बी भादवि के अंतर्गत मामला कायम किया है।



