NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायपुर में नशेड़ी युवक ने भाभी को चाकू मारा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > रायपुर में नशेड़ी युवक ने भाभी को चाकू मारा
रायपुर

रायपुर में नशेड़ी युवक ने भाभी को चाकू मारा

lochan Gupta
Last updated: February 12, 2024 12:01 am
By lochan Gupta February 12, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश के तिल्दा नेवरा इलाके में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के सिर पर नशा इस कदर सवार था कि उसने अपने परिवार वालों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। विवाद से पहले युवक के बड़े भाई ने उसे नशा करने से टोका था। इसके बाद आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी भाभी की पीठ पर चाकू घोंप दिया। पीडि़त गणेश पंजवानी ने तिल्दा थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज करवाई कि वह 4 फरवरी को अपने घर पर था। रात करीब साढ़े 8 बजे उसका छोटा भाई राहुल पंजवानी अपने तीन दोस्तों के साथ घर पर आया। कुछ देर बाद उसके दो दोस्त घर चले गए। राहुल अपने एक दोस्त के साथ कमरे में मौजूद था।
कमरे में नशा करते रंगे हाथ पकड़ा
कमरे के अंदर से दुर्गंध आने पर गणेश ने अंदर जाकर देखा तो राहुल अपने दोस्त के साथ सुलोशन का नशा कर रहा था। गणेश ने उसे ऐसा करने से मना किया तो राहुल ने ‘तू कौन होता है मुझे मना करने वाला’ बोलकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने गुस्से में आकर हत्या करने की नीयत से उस पर चाकू से हमला कर दिया।
भाई ने खुद को कमरे में बंद किया, मां-भाभी से मारपीट
छोटे भाई के इस हमले से घबराकर गणेश पंजवानी ने दौडक़र खुद को कमरे में बंद कर लिया। भाइयों को विवाद करता देख मां प्रेमा पंजवानी ने बीच बचाव किया। आरोपी ने अपनी मां को भी लात-घूंसों से मारकर घायल कर दिया। तभी गणेश की पत्नी शालू भी पहुंच गई। आरोपी इस कदर नशे में चूर था कि जब उसकी भाभी ने उसे मारपीट करने से रोका, तो उसने उसे भी ‘तू कौन होती है मुझे रोकने वाली’ कहते हुए गाली देनी शुरू कर दी। फिर उसने चाकू से भाभी के पीठ पर वार कर दिया। जिससे वो लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। पीडि़त के हाथ में भी चोट है। अपने ही परिवार के लोगों पर किए इन जानलेवा हमले में आरोपी के साथ उसका दोस्त भी शामिल था। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए थे। हालांकि बाद में पुलिस ने राहुल पंजवानी को गिरफ्तार कर लिया है।

You Might Also Like

साय सरकार का बड़ा निर्णय, शासकीय महाविद्यालयों में 700 पदों पर होगी भर्ती

सीजीपीएससी विवाद के बीच 246 पदों पर नई भर्ती

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनेगा कानून

साय सरकार का नक्सलियों की फंडिंग पर एक्शन

राजधानी में कचरा फैलाने वालों की अब खैर नहीं!

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देर रात वकीलों ने मनाया जश्न:हितेंद्र तिवारी बने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष; रितु बुंदेला और किशोर ताम्रकार उपाध्यक्ष
Next Article पुलिस ने 3 दिन में 1000 वाहनों का काटा चालान

खबरें और भी है....

हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
पत्नी बोली- बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाता था
60 हजार रुपए रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार
घर में पाले हुए 14 कबूतरों की चोरी
15 मिनट की आंधी से 15 लाख का फटका

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हाईकमान ने कभी इस्तीफा नहीं मांगा-भूपेश बघेल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?