NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सुने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > सुने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया
रायगढ़

सुने मकानों में चोरी करने वाला शातिर चोर पकड़ाया

नगदी रकम समेत लाखों के सोनें-चांदी के जेवरात बरामद

lochan Gupta
Last updated: February 7, 2024 12:05 am
By lochan Gupta February 7, 2024
Share
4 Min Read

रायगढ़। रायगढ़ जिले की खरसिया पुलिस ने बीते महीने सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शातिर चोर के द्वारा सुनियोजित तरीके से सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस ने पकड़े गए चोर के पास से नगदी रकम समेत 11 लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अमन अग्रवाल पिता कैलाश अग्रवाल निवासी चंदन तालाब रोड़ भगत कॉलोनी खरसियास ने 24 जनवरी को पुलिस चैकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके घर से 22 जनवरी की रात कोई अज्ञात चोर आलमारी में रखे सोने की अंगुठी, पेण्डल सेट, चैन, कंगन, चांदी का पायल, बिछिया, बच्चे का चांदी का कडा और नगदी रकम 25 हजार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पुलिस चैकी खरसिया (थाना खरसिया) में नकबजनी का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम लगातार घटनास्थल के पास तथा खरसिया शहर में लगे विभिन्न मार्गों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गये। घटना दिनांक के एक फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति टोपी पहने, मुंह को गमछे से छुपाया हुआ देखा गया। फुटेज में संदेही की पहचान स्पष्ट नहीं होने से पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों से जानकारी जुटाई गई। आज मुखबीर सूचना के आधार पर आज संदेही आकाश जायसवाल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे रायगढ़ को हिरासत में लिया गया जिसे फुटेज के बारे में जानकारी देकर 22 जनवरी की गतिविधियों के संबंध में पूछताछ करने पर संदेही आकाश जायसवाल खरसिया और रायगढ़ में चोरी का अपराध करना स्वीकार किया।
सुनियोजित तरीके से की चोरी
आरोपी आकाश ने बताया कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी जगह कार्यक्रम हो रहा था। उसने प्लानिंग कि इस दिन सभी कार्यक्रम में व्यस्त होंगे तभी वारदात को अंजाम देगा और उसी उद्देश्य से 22 जनवरी को खरसिया जाकर उसने चंदन रोड तालाब स्थित एक पक्के मकान का गेट को राड से तोडक़र अलमारी का लाकर खोलकर सोने चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 25 हजार रूप्ये की चोरी करना स्वीकार किया।
रायगढ़ में भी किया था चोरी
आरोपी आकाश जायसवाल ने रायगढ़ के सीएमओ ऑफिस के सामने भगवानपुर के पास 14 जनवरी के रात एक पक्के मकान में सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम करीब 15 हजार की चोरी करना स्वीकार किया है और सोने-चांदी के जेवरात को घर में छुपा कर रखना और नगद रूपये को जुए में हार जाना बताया।
आरोपी के घर बरामद हुआ चोरी का सामान
आरोपी आकाश जायसवाल उर्फ बडक़ू पिता सेतराम जयसवाल उम्र 28 साल निवासी शिवा नगर केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड के पीछे थाना कोतवाली रायगढ़ के रायगढ़ स्थित मकान से सोने चांदी के जेवरात 11 नग सोने की अंगूठी, 02 नग सोने का पेंडल सेट, 02 नग सोने की चैन, 02 नग सोने का कंगन, 03 जोड़ चांदी के पायल, बिछिया, बच्चे का तीन जोड़ी चांदी का कड़ा नकदी 7000 रुपए जुमला करीब जुमला कीमती 11 लाख रुपए का माल बरामद कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया जिसे आज ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

You Might Also Like

अवैध कब्जा के नियत से गली में लगा दिया दरवाजा

देह व्यापार में लिप्त मकान मालिक व महिला गिरफ्तार

किसान आंदोलन के समर्थन में उतरेंगे जिले के किसान

केलो परियोजना के लिए वित्त विभाग से 292 करोड़ रुपए की अतिरिक्त स्वीकृति

अघोर गुरु पीठ बनोरा के तत्वाधान में नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पूर्व सीएमएचओ डॉ मधुलिका सिंह दोषी करार
Next Article 20 हजार गांवों में 24 घंटे गुजारेंगे भाजपा नेता

खबरें और भी है....

जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान
राकेश मिश्रा होंगे चक्रधरनगर के नए टीआई
सीजी में एसीबी की बड़ी कार्रवाई
अपराधों से तौबा कर लें, वरना होगी कड़ी कार्रवाई
27 व 1 मार्च को बीआर पैसेंजर रहेगी रद्द

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
जिले में रफ्तार का कहर, 6 की मौत, तीन अलग-अलग सडक़ हादसों में गई बेकसूरों की जान

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?