रायगढ़। शहर के लोचन नगर कॉलोनी में महाकाल टीम के नन्हें-मुन्ने बच्चे विगत दो वर्षों से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के महापर्व को बड़ी ही श्रद्धा और उत्साह से मनाते आ रहे हैं। इस वर्ष भी अपनी टीम की परंपरा को कायम रखते हुए बच्चों ने यादगार ढंग से जन्माष्टमी महापर्व मनाया। अर्द्धरात्रि की पावन मधुर आध्यात्मिक बेला में भगवान श्रीकृष्ण की मनोहारी छवि की उन्होंने पूजा-अर्चना की।इसके पश्चात बच्चों ने आकर्षक दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जो अत्यंत ही आनंदमय रहा। वहीं कृष्ण जन्म की मधुर ध्वनि और जयकारे से पूरी कॉलोनी गुंजायमान हो गया। पूजा के उपरांत सभी बच्चों ने प्रेमपूर्वक प्रसाद वितरित किया। और इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण के मधुर-मनोहर भजन-गीतों पर कॉलोनी के महाकाल टीम के सभी बच्चे भाव-विभोर होकर जमकर थिरके जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।



