रायगढ़। शहर एवं आसपास के लोगों के लिए हृदय रोग संबंधी विशेषज्ञ परामर्श का एक महत्वपूर्ण अवसर उपलब्ध होने जा रहा है। प्रदेश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल आगामी 08 जुलाई 2026, दिन बुधवार को डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, गौशाला रोड, पुलिस लाइन, रायगढ़ में अपनी ओपीडी सेवाएँ प्रदान करेंगे।
डॉ. भरत अग्रवाल सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक मरीजों का परीक्षण, परामर्श एवं हृदय रोगों का विशेषज्ञ मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान सीने में दर्द, सांस फूलना, उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन), हार्ट फेल्योर, धडक़न की अनियमितता तथा अन्य हृदय संबंधी समस्याओं से पीडि़त मरीज विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह से हृदय रोगों का प्रभावी उपचार संभव है। इसलिए जिन मरीजों को हृदय संबंधी कोई भी समस्या है या जो नियमित हृदय जांच कराना चाहते हैं, वे इस विशेष ओपीडी का लाभ अवश्य उठाएँ। इच्छुक मरीजों से अनुरोध है कि परामर्श हेतु पूर्व पंजीयन कराकर अपना समय सुरक्षित कर लें। पंजीयन एवं अधिक जानकारी हेतु मो 9179618171 में संपर्क करें।
प्रदेश के प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. भरत अग्रवाल 8 को देंगे अपनी सेवाएं



