NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग
रायगढ़

शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

विभिन्न समस्याओं को लेकर जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीण, प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता से करें कार्रवाई-कलेक्टर

lochan Gupta
Last updated: June 23, 2026 12:16 am
By lochan Gupta June 23, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज जिला कलेक्टोरेट परिसर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रस्तुत कीं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।
जनदर्शन के दौरान ग्राम लोधिया की श्रीमती सीता जायसवाल ने पात्रतानुसार शौचालय निर्माण एवं उज्ज्वला गैस कनेक्शन का लाभ दिलाने की मांग की। ग्राम रेगड़ी के श्री बहादुल ने वन अधिकार अधिनियम के तहत अपने पूर्वजों द्वारा उपयोग की जा रही वन भूमि का अधिकार पत्र प्रदान करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम सकरलिया के श्री शनि राम बिरहोर ने भूमि के नक्शा दुरुस्तीकरण, ग्राम करौवाडीह के ग्रामीणों ने गांव में संचालित नल-जल योजना का कार्य अधूरा होने से उत्पन्न पेयजल समस्याओं से अवगत कराते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने, मि_ुमुड़ा की श्रीमती गीता बाई ने मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना के तहत पात्रतानुसार लाभ दिलाने की मांग की।
इसी क्रम में कठानी की श्रीमती लता चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, आवास, पेयजल, विद्युत, वनाधिकार तथा अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा सभी प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम है और शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। साथ ही प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

8 अंडो से निकले नन्हें सांपो को मिला नया जीवन

सीएम साय ने गढ़उमरिया में नवगुरुकुल का किया शुभारंभ

बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा पर कालिख पोतने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हो : गनपत चौहान

झोपड़ी में सोने जा रहे ग्रामीण को हाथी ने कुचला

कचरा व गंदगी से अटा पड़ा है नटवर स्कूल मैदान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article नकली-शराब : फरार आरोपी पर 10 हजार का इनाम
Next Article रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर

खबरें और भी है....

विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़-ओपी, नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का वित्त मंत्री ने किया निरीक्षण
‘प्रेम-प्रसंग’ के एंगल से गरमाया मामला, आत्महत्या या खौफनाक मर्डर?
रायगढ़ सहित प्रदेश के 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर
शौचालय निर्माण व उज्जवला गैस कनेक्शन दिलाने की मांग

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
विकसित भारत 2047 और विश्वविद्यालयों की भूमिका
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?