NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल-गांधी, चंपारण में 10 दिन का कांग्रेस प्रशिक्षण-शिविर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल-गांधी, चंपारण में 10 दिन का कांग्रेस प्रशिक्षण-शिविर
रायपुर

ढाई साल बाद छत्तीसगढ़ आएंगे राहुल-गांधी, चंपारण में 10 दिन का कांग्रेस प्रशिक्षण-शिविर

lochan Gupta
Last updated: May 16, 2026 11:21 pm
By lochan Gupta May 16, 2026
Share
3 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अब संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है। इस बीच जून में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। करीब ढाई साल बाद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे। इससे पहले उनका आखिरी दौरा सितंबर 2023 में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हुआ था। कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर 21 जून से 30 जून तक आयोजित हो सकता है। रायपुर के चंपारण में शिविर लगाए जाने की चर्चा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ ही ओडिशा के जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव भेज दिया है। अब राहुल गांधी के कार्यालय से जवाब का इंतजार है। कांग्रेस संगठन इसे आगामी चुनावों की तैयारी और जमीनी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कार्यक्रम मान रहा है। हाल ही में नियुक्त किए गए 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को इस शिविर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। संगठन की कार्यप्रणाली, बूथ मैनेजमेंट, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति पर वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे। शिविर में राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के भी शामिल होने की संभावना है।
जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर नियुक्तियां और प्रशिक्षण कांग्रेस के ‘संगठन सृजन अभियान’ का हिस्सा है। यह अभियान 2025-26 में पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है। कांग्रेस इसे गुजरात मॉडल पर आधारित संगठनात्मक पुनर्गठन बता रही है, जिसमें बूथ से लेकर जिला स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही तय करने पर फोकस रहेगा।
इसी अभियान के तहत 10 फरवरी 2026 को दिल्ली में छत्तीसगढ़ समेत जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा और तमिलनाडु सहित कई राज्यों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की अध्यक्षता और राहुल गांधी के नेतृत्व में हुआ था। अब दूसरे चरण में अलग-अलग राज्यों में 10-10 दिन के प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित शिविर को भी इसी अभियान का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
कांग्रेस की रणनीति बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को फिर से सक्रिय करना, जमीनी कार्यकर्ताओं को नेतृत्व में लाना, पर्यवेक्षकों के जरिए रायशुमारी कर पदाधिकारियों की नियुक्ति, 15 दिन में जिला, 30 दिन में ब्लॉक और 60 दिन में मंडल-बूथ समितियां बनाना, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को ज्यादा प्रतिनिधित्व देना, कांग्रेस इस अभियान को बिहार, छत्तीसगढ़, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोवा, नागालैंड और मणिपुर जैसे राज्यों में तेजी से आगे बढ़ा रही है।

You Might Also Like

महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी

झोलाछाप डॉक्टर ने की पति-पत्नी की हत्या

अंतराष्ट्रीय लॉ मूट कोर्ट प्रतियोगिता ऑक्सफोर्ड में जज बनी छत्तीसगढ़ की सुगंधा जैन

सीएम साय ने पंडित माधवराव सप्रे की जयंती पर उन्हें किया नमन

विनोद कुमार शुक्ल ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान- सीएम साय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पर्यावरण शपथ के साथ बिलासपुर मंडल में ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ अभियान-2026 का शुभारंभ
Next Article सीएम साय ने धरम सिंह को नए आवास में कराया गृह प्रवेश

खबरें और भी है....

रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
जनता के सेवक हैं अधिकारी, आमजन को बेहतर सुविधा देना हमारी प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
सीएम साय ने जिलेवासियों को दी 102 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
महिला अधिवक्ता की हत्या मामले में लव, सेक्स व धोखे का ट्रायंगल, अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, अधिवक्ता की हत्या का आरोपी प्रेमी गिरफ्तार
सिंघनपुर गुफा में मधुमक्खी का हमला, रिसर्च टीम के पांच घायल

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
रायगढ़ मेरे परिवार जैसा-मुख्यमंत्री ने जनता के स्नेह को बताया अपनी ताकत, सीएम ने कहा-रायगढ़ बनेगा सुशासन और विकास का मॉडल
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?