रायगढ़। छत्तीसगढ़ बोर्ड के कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए।रायगढ़ ब्लॉक अंतर्गत सुदूर ओडि़सा सीमा से लगे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जामगांव के परीक्षा परिणामों ने इस उम्मीद को बचाए रखा कि श्रमिक वर्ग से आने वाले बच्चे भी मेहनत के बल पर अच्छा परिणाम दे सकते हैं। शिक्षकों की लगन और कड़ी मेहनत भी उन्हें सही मार्गदर्शन देने में कारगर साबित होता है। जामगांव स्कूल के 10वीं कक्षा में 59 बच्चे बैठे जिसमें 50 बच्चे उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 13 रही। परीक्षा उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 85 त्न रहा। प्राची गुप्ता को 92 प्रतिशत जबकि सुजल पटेल को 90 प्रतिशत अंक मिले। सुजल पटेल ने गणित बिषय में 99 अंक प्राप्त किए।
12वीं का रिजल्ट भी अच्छा रहा। कुल 38 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिसमें 37 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 22 रही। परीक्षा परिणाम का प्रतिशत 97 प्रश. रहा। संजय ओगरे को 455 अंक (91प्रश.) वैशाली सिदार को 452 अंक (90.4त्न) किशन तांती को 448 अंक(89.6त्न) एवं वर्षा गुप्ता को 440 अंक(88त्न) प्राप्त हुए। इस सफलता के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अध्यापकों का उचित मार्गदर्शन और उनकी मेहनत की बड़ी भूमिका रही। विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार शर्मा ने बोर्ड की कक्षाओं में अच्छे परीक्षा परिणामों के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भविष्य में और अच्छे परिणामों की उम्मीद जताई है।
सुदूर ओडि़सा सीमा से लगे जामगांव स्कूल के परीक्षा परिणामों ने उम्मीद जगाई



